दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा, केवल 47 सेकंड में पूरा होता है हवाई सफर


सबसे पहले सवाल ये उठता है कि आखिर लोग हवाई यात्रा करते क्यों हैं? इसके दो जवाब हैं... पहला ये कि लोग ज्यादा दूरी के सफर को कम समय में तय करने के लिए हवाई यात्रा करते हैं, वहीं दूसरा जवाब ये है कि जिस सफर को By Road तय नहीं कर सकते उसको पार करने के लिए आसमानी रास्ता अपनाना पड़ता है। ज्यादातर लोग पहले वाले के चक्कर में ही हवाई यात्रा करते हैं। हवाई यात्रा ज्यादा दूरी का सफर चंद घंटों में ही पार कर देती है। अब-तक आपने लम्बी से लम्बी हवाई यात्राओं के बारे में सुना होगा। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से कतर के दोहा की बीच सबसे लम्बी हवाई यात्रा का सफर तय होता है, जो तकरीबन 15 हजार किलोमीटर का है। इस दूरी को पार करने में कम से कम 18 घंटे लगते हैं।

लेकिन, आज हम आपको दुनिया के सबसे छोटे हवाई सफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पार करने में जितना समय लगता है उससे ज्यादा समय की तो आप मॉर्निंग वॉक कर लेते हैं। जरा सोचिए कितना समय होगा ये... आधा घंट... नहीं... 15 मिनट... नहीं.... 10 मिनट... नहीं.... आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे छोटा हवाई सफर 1 मिनट का भी नहीं है। इस सफर को पार करने में महज 47 सेकंड्स का समय लगता है।
है न बिल्कुल चौंका देने वाली दिलचस्प जानकारी! अब आइए बताते हैं कौन-से रूट की है ये हवाई यात्रा।
दुनिया का सबसे छोटा हवाई सफर है.... स्कॉटलैंड में ओरकेनी द्वीप के वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे के बीच का है...। दोनों के बीच की दूसरी महज 1.7 मील है। इस दूरी को पार करने में 1 मिनट का समय लगता है, लेकिन अगर हवा अनुकूल और मौसम साफ हो तो ये सफर महज 47 सेकंड में ही पूरा हो जाता है।
क्यों करते हैं लोग इतना छोटा सफर-
ओरकेनी द्वीप की राजधानी है Kirkwall हैं, जोकि बाकि शहरों की तरह है। वहीं, ये वो शहर है जो बाकि शहरों से कनेक्टिड है। अर्थात जो भी स्कॉटलैंड के द्वीपों में घूमने आता है, उसे यहां आना पड़ता है। यहां से 35 किलोमीटर दूर एक द्वीप है जिसका नाम है ‘वेस्ट्रे।’ वेस्ट्रे और कीर्कवॉल के बीच 15 मिनट की हवाई यात्रा होती है। वेस्ट्रे से 3 किलोमीटर दूर एक आइलैंड है जिसका नाम है ‘पापा वेस्ट्रे’.. ये बहुत ही छोटा आइलैंड है यहां कि आबादी केवल 90 लोग हैं। इस आइलैंड पर लोग घूमने आते है। पापा वेस्ट्रे से कोई भी डायरेक्ट फ्लाइट कीर्कवॉल नहीं जाती। इस वजह से लोगों को कीर्कवॉल जाने के लिए पापा वेस्ट्रे से पहले ‘वेस्ट्रे’ जाना पड़ता है और वहां से फ्लाइट लेनी होती है ‘कीर्कवॉल’ के लिए। पापा वेस्ट्रे से वेस्ट्रे की दूरी महज 47 सेकंड्स की है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments