दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पकड़ाया 43 करोड़ रुपए का सोना, आठ गिरफ्तार


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 करोड़ रुपये की कीमत के सोने की खेप को जब्त किया है। खबरों के मुताबिक डीआरआई ने म्यांमार से तस्करी कर लाए गए 83.6 किलो सोना जिसकी किमात 43 करोड़ रुपये बताई जा रही है को पकड़ा है। इसे साथ ही डीआरआई ने इस मामले में सोने की खेप के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि 504 सोने की ईंटों को लाने वाले आरोपित महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं। सभी आठ लोगों को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मामले में डीआरआई ने बीते शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि शुक्रवार को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी से नई दिल्ली पुहंचे आठ लोगों को रोक लिया गया। इनके पास से 504 सोने की ईंटे बरामद की गईं। ये लोग इन सोने के ईटों को विशेष रूप से सिलवाए गए कपड़ों में छिपाया हुआ था। पकड़े गए सभी लोग फर्जी आधार कार्ड पर यात्रा कर रहे थे। खुफिया जानकारी के मुताबिक, बरामद की गई सभी सोने की ईंटों पर विदेशों की मार्किंग लगी हुई है।

तस्कर इन्हें मणिपुर के रास्ते म्यांमार से भारत में तस्करी कर लाए थे। गुवाहाटी में सक्रिय तस्करों का समूह इन्हें दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में खपाने की कोशिश कर रहे थे। डीआरआई के मुताबिक, तस्करों का संगठन देशभर से गरीब और जरूरतमंदों को पैसों का लालच देकर सोने को इधर-उधर पहुंचाने के लिए नियुक्त करता है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments