23 अगस्त 2020 राशिफलः लाभकारी होगा दिन, सूर्य देव बरसाएंगे कृपा, जानें अपनी राशि

 

मेष राशि

आज परिणाम आपके पक्ष में होंगे। काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे किन्तु कोई भी निवेश करने से पहले उचित विचार अवश्य करें। आपका कोई करीबी आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है। किसी मित्र से सलाह उपयोगी रहेगी। यात्रा लाभकारी होगी।

वृषभ राशि
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी। लवमेटस के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि
जल्दबाजी में कोई काम न करें। पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी। आपका फालतू खर्चा हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में किसी बात को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। ऑफिस या वर्क प्लेस पर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। आज आप दोस्तों और परिवार की जरूरतों में फंस सकते हैं। पेट संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

कर्क राशि
आप लगातार सिरदर्द और कुछ अन्य बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। चूंकि आपको चोटों का खतरा है इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शुभ पक्ष में आप अथक प्रयासों के साथ लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। आप एक नया संभावित प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्रदान करेगा। आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर होगी और आप व्यावसायिक क्षेत्र में आप अच्छी प्रगति करेंगे।

सिंह राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है, आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस के अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, आपको अपने नये प्रॉजेक्ट मे नए बंधु लोग मिलेंगे और आज आपका स्वास्थ बहुत च्छा रहेगा।

कन्या राशि
कारोबार बढ़ेगा। अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है। आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है। आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं। जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा। बड़े लोगों से सहयोग मिल सकता है। आपको फायदा भी हो सकता है। दिन थकान भरा रहेगा। आराम करें नहीं तो परेशानी हो सकती है।

तुला राशि
यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान करती है। व्यावसायिक और आर्थिक प्रगति के लिए एव सम्मान पाने के लिए, अवधि अनुकूल है। आप धर्मी बनेंगे और संघर्षों के मामले में विजयी बनेंगे। अपने भावों और विचारों के संबंध में हालांकि आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि ये संबंध बना या बिगाड़ सकते हैं। आपको उधार या उधार को कम करना चाहिए और सट्टा निवेश से भी बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आप में से कुछ अपच सम्बंधित समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन नई और अच्छी सूचनाओं से भरा रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। किसी काम को नए तरीके से करने की सोचेंगे।

धनु राशि
रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं। आपके काम बनते चले जाएंगे। सोच-समझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथआपके संबंध और गहरे हो सकते हैं। पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। भोजन में मसालेदार चीजों का उपयोग न करें।

मकर राशि
आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें । व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। आज संतान पक्ष के सन्दर्भ में आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी ख़ास मित्र से आपकी बात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। लवमेटस एक दूसरे को कोई उपहार देंगे। जिससे रिश्तें में और मजबूती आएगी। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहें खोल देगा।

मीन राशि
बिजनेस न बढ़ाएं तो ही अच्छा है। जो जैसा चल रहा है चलने दें। महंगी चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज आप कोई नया और बड़ा डिसीजन न लें तो ही अच्छा रहेगा। सावधानी रखें। पैसा खर्च करने में आप बहुत चतुराई से काम लेंगे। लव लाइफ के मामले में आपके लिए दिन अच्छा है। थकान और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments