यूपी विधानसभा सत्र जारी, विपक्ष ने काटा हंगामा, पारित किए गए ये 17 विधेयक

कोरोना वायरस का संक्रमण जहां प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र भी चल रहा है। इस सत्र के दौरान अभी तक कुल 17 विधेयक पारित किए गए हैं। इन पारित विधेयकों में उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020 भी शामिल है। प्रदेश में किसी भी प्रकार की हिंसा में हुए सरकारी नुकसान की भरपाई के लिए सरकार इस बिल के माध्यम से उपद्रवियों से उनकी संपत्ति से जुर्माना वसूल करने की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए यह कदम उठा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने भी जमकर हंगामा किया। सत्र से पहले विधानसभा के आगे समाजवादी पार्टी (सपा) के  नेताओं ने सूबे की कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया था। वहीं अब योगी सरकार ने विधानसभा में कई महत्वपूर्व विधयकों को पारित करवा लिया है। इनमें उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता, और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020 भी शामिल है।

ये विधेयक किए गए पारित—

1. उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020। 2. उत्तर प्रदेश आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक 2020। 3. उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन द्वितीय (संशोधन) विधेयक 2020। 4. उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन (संशोधन) विधेयक 2020। 5. उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक 2020। 6. उत्तर प्रदेश कारखाना विवाद (संशोधन) विधेयक 2020। 7. उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक 2020। 8. कारागार अधिनियम 1894 में (संशोधन) विधेयक 2020। 9. उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर संशोधन विधेयक 2020। 10. उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता, और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020।

11. उत्तर प्रदेश कतिपय श्रम विधियों से अस्थाई छूट (संशोधन) विधेयक 2020। 12. उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2020। 13. उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण विधेयक 2020। 14. उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020। 15. उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2020। 16. कारागार उत्तर प्रदेश (संशोधन) विधेयक 2020। 17. उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल अध्यादेश, 2020। आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते संकट के बीच गुरुवार से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments