शर्मनाक: महिला ने एक दो नहीं बल्कि 143 लोगों पर लगाया रेप का आरोप, जानें पूरा मामला

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक एक सनसनीखेज मामला सामने आया। दरसअल यहां की एक महिला ने एक दो नहीं बल्कि 143 लोगों पर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक उसके अलग-अलग घटनाओं में कुल 143 लोगों ने उसके साथ रेप किया है। इतना ही महिला  के अनुसार ये लोग एक दो बार नहीं बल्कि अनगिनत बार इसके साख दुष्कर्म किए है। इस पूरे मामले में राजधानी हैदराबाद की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर इन सभी लोगों के खिलाफ 42 पेज की FIR दर्ज कर ली है। मामला हैदराबाक के पुंजागुट्टा थाने का है। पुंजागुट्टा पुलिस ने 42 पेजों में उन 143 लोगों का डीटेल दर्ज किया है, जिनके खिलाफ महिला ने आरोप लगाए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस सभी इन आरोपियों से पूछताछ करेगी। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह कि इन आरोपियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। बहरहाल, पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है। पीड़िता महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में जिन लोगों पर आरोप लगाया है उनमें परिचितों के अलावा राजनीति, छात्र राजनीति, मीडिया, फिल्म और अन्य बैकग्राउंड के लोग शामिल हैं। महिला की शिकायत के मुताबिक, शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने भी उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और विरोध करने पर मारपीट भी की।

इसके बाद उसने तलाक ले लिया और कॉलेज में पढ़ाई करने गई, वहां भी उसका रेप हुआ। पीड़िता के मुताबिक, वह पिछले कई सालों से दुश्कर्म का शिकार हो रही है लेकिन पहली बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुंजागुट्टा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की उपयुक्त धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं महिला ने इन आरोपियों में से कई पर जान से मारने की धमकी देने और ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments