05 अगस्त 2020 राशिफल: इस राशिवालों को रहना होगा सावधान, इन पर बनी रहेगी गणेश जी की कृपा

मेष

भाग्य आज आपका साथ देगा। आपके सामने आने वाली कठिनाइयां दूर होंगी और रुके हुए काम भी प्रगति करेंगे। रचनात्मक खोज आपको आकर्षित करेगी। यदि आप लेखन, साहित्य, कला, फिल्म, टीवी, विज्ञापन आदि में शामिल हैं, तो आपके काम की सराहना होगी। इस संबंध में विदेश की यात्रा भी हो सकती है। आय स्थिर रहेगी और आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा और अच्छी प्रगति होगी। पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे और आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन बिताएंगे। मंदिर जाकर माथा टेकें, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृषभ

आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। वो आपसे अपने मन की कोई बात भी कह सकते हैं। आप दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति मान-सम्मान बना रहेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

मिथुन

धन की स्थिति अच्छी होंगी परिवार में शुभ कार्य होगा। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने की सोचेंगे। भाई बहनों का सुख मिलेगा माता से लाभ मिलेगा। रोजी रोजगार के अवसर मिलेंगे। माली हालत सुदृढ़ होगी। पत्नी से वैचारिक मतभेद रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें।आज विष्णु जी की पूजा करें। सुहागन महिला को सुहाग की वस्तु गिफ्ट करें अच्छा रहेगा। लव पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। किसी प्रकार की बहस में न पड़े।

कर्क

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना रहेगी।छोटे बच्चे कोई नया खेल खेलने में बिजी रहेंगे। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

सिंह

इस समय लिए गए निर्णय आपको लाभ देंगे। आज आप दृढ़ निश्चय होकर, पूरे लगन से अपने कार्यों को क्रियान्वित करेंगे। यह एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश करने का एक अच्छा समय है और इससे अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। व्यावसायिक वर्ग महत्वपूर्ण सौदा कर सकते हैं। वित्तीय निर्णय निवेश के वांछित परिणाम प्रदान करेंगे और बचत भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन जस का तस रहेगा। कुछ के लिए प्रेम संबंध अधर में है। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहें। गणेश जी का पाठ करें।

कन्या

आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। ऑफिस के किसी काम से की गई यात्रा से आपको बेहद लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज आध्यात्म की तरफ भी आपका कुछ रुझान रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है।

तुला

कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अपने काम पर पूरी नजरे रखें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। आपके लिए परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास हो सकतेहैं। आपका व्यवहार पार्टनर को खुशी देगा। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं।आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। माँ दुर्गा को प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक

आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। आज आपके अंदर आज गजब की फुर्ती रहेगी। आप हर काम को बड़ी जल्दी निपटा लेंगे। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं। आपके जीवन में उन्नति होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा।अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

धनु

व्यावसायिक संदर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वाभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर पाए अन्यथा कठिन निर्णय आपकी प्रगति को अवरुद्ध कर सकते हैं। कयासों के लिए समय ठीक नही है। जीवनसाथी के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपका दिन शानदार रहेगा।

मकर

आज ऑफिस में आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे। आपको पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्पोर्ट्स में रुचि रखने वालों के लिये दिन ठीक रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए। बच्चो को गिफ्ट करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। गणेश जी और माता पार्वती का पाठ करें।

कुंभ

बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। कामकाज बढ़ेगा। साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से भी अच्छे संबंध बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।पारिवारिक और घरेलू खर्च पर भी ध्यान देंगे। निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन

बिजनेस में कुछ नया करने के चक्कर में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। मन में जो उठापटक चल रही है उस वजह से आज काम में कहीं मन नहीं लगेगा। आज आप नौकरी और बिजनेस में जल्दबाजी न करें। जोखिम लेने से भी बचें। किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ मेंआपकी टेंशन बढ़ सकती है। किए गए काम का कोई रिजल्ट न मिलें तो परेशान न हों। सेहत के मामले में दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। भोजन समय पर कर लें। मंदिर में माथा टेके, व्यापार में लाभ होगा।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments