सुशांत सिंह के साथ खड़ी हुई बिहार सरकार, SC से लगाई ये गुहार, रिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ये मामला बेहज पेचीदा होता जा रहा है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ याचिका दायर कर इस केस को पूरी तरह मोड़ दिया है। पिछले एक महीने से सुशांत सिंह सुसाइड केस को लेकर मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही थी। जब सुशांत के पिता ने पटना में रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया, तब बिहार की पुलिस ने इस मामले की छानबीन का जिम्मा संभाला और कई ऐसे राज खुलें जिसके बाद लोग हैरान रह गए। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर बोखलाई रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटकटाया और इस केस की जांच मुंबई पुलिस को सौंपने की अपील की है।
हालांकि लगता है कि रिया के इस कदम से भी कुछ नहीं होगा क्योंकि बिहार सरकार सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ खड़ी हो गई। बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर कर गुहार लगाई है कि जब तक सुनवाई नहीं होती तब तक इस मामले में बिहार पुलिस भी छानबीन करेगी। इससे पहले इस केस की छानबीन मुंबई पुलिस कर रही थी।
बता दें कि दिवंगत अभिनेता के पारिवारिक वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर भी कई सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि वह रिया चक्रवर्ती को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह ने 14 जून को फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनकी मौत की वजह डिप्रेशन बताया जा रहा था जबकि सुशांत के परिवार वालों का कहना था कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं थें।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments