यहां राजा के लिए होती है हजारो लड़कियों की टॉपलेस परेड, जिसमें चुनी जाती है अगली रानी

21वीं सदी के इस युग में जब पूरी दुनिया लैंगिक समानता की बात कर रही है और महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं एक ऐसा भी देश है जहां पुरानी परम्पराओं के आड़ में महिलाओं के साथ अभी भी ज्यादती की जाती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी देश स्वाजिलैंड की जो हाल ही में पुरूषो के बहुविवाह प्रथा के चलते चर्चाओं में आया था। लेकिन अब इस देश से सम्बंधित जो खबर आई है, वो तो और भी हैरान करने वाली है।
असल में, स्वाजिलैंड सिर्फ सामाजिक रूप से ही नहीं बल्कि राजनीतिक रूप से भी काफी पिछड़ा हुआ है। ये दुनिया का आखिरी देश है जहां अभी भी राजशाही चलती है, यहां के राजा बेहद विलासिता पूर्ण जिंदगी जीते हैं, जबकि 13 लाख आबादी वाले इस देश की 63 फीसदी जनता गरीबी में जीने को मबजूर हैं। राजा की तानाशाही यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि वो अपनी विलासिता के लिए हर साल एक नई शादी रचाते हैं और इसके लिए लड़की का चुनाव भी बेहद अलग ढंग से करते हैँ।
जी हां, वर्तमान समय में स्वाजिलैंड के राजा मस्वति-3 की 14 पत्नियां हैं, जिनसे उनके 25 से अधिक बच्चे भी हैं, लेकिन राजा के पत्नियों और बच्चों की ये संख्या इतने तक ही सीमित नहीं रहनी है कि क्योंकि हर साल वो अपने लिए एक नई पत्नी का चुनाव जो करते हैं। इसके लिए हर साल सितम्बर के महिने में एक खास तरह की रीड डांस सेरेमनी आयोजित की जाती है, जिसमें हजारों की संख्या में वर्जिन लड़कियां हिस्सा लेती हैं।
हैरान करने वाली बात ये है कि ये लड़कियों का टॉपलेस परेड होता है, जिसमें खुली छाती में लड़कियों से परेड कराया जाता है। ये वहां ही राज परंपरा है, जिसके मुताबिक राजा को ये अधिकार होता है कि वो हर साल इस तरह से अपने लिए एक नई लड़की का पत्नी के रूप में चुनाव कर सकते हैं। वैसे बीते साल देश की कई लड़कियों ने इस प्रथा पर सवाल उठाए थे और इसके लिए खुले तौर पर मना भी किया था, जिसके बदले में उनके परिवार को जुर्माना देना पड़ा था।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments