नॉर्थ ईस्ट राज्यों के लोग चाइनीज और नेपाली जैसे क्यों दिखते हैं?

पूर्वोत्तर भारत, देश का वो हिस्सा जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं के लिए जाना जाता है। ये क्षेत्र जहां पर्यटन का केंद्र माना जाता है, वहीं यहां से देश को कई महान हस्तियां भी उभर कर आई हैं... मैरी कॉम, भाईचुंग भूटिया, सोमदेव, सरिता देवी जैसे स्टार खिलाड़ी इन्ही राज्यों से आए हैं तो वहीं मनोरंजन जगत की बात करें तो वहां आदिल हुसैन, पापोन महंत और दीपनिता शर्मा जैसे बॉलीवुड स्टार भी मिले हैं। वैसे तो इन पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों के बारे में कहने और सुनने के लिए बहुत कुछ हैं, पर आज उस विषय पर बात करने जा रहे हैं, जो इन राज्यों का जिक्र होने पर सबसे पहले ज़हन में उभर कर आता है। वो ये कि... आखिर नॉर्थ ईस्ट राज्यों के लोग चाइनीज और नेपाली जैसे क्यों दिखते हैं? अगर आपके ज़ेहन में भी ये सवाल उठता है तो आज हम आपके लिए इसका जवाब ढूंढ कर लाए हैं।
चलिए सबसे पहले तो इन राज्यों के बारे में जानते हैं। देश के उत्तर पूर्वी छोर बसे सात राज्यों (अरूणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा) का समूह सेवेन सिस्टर्स कहलाता है। वैसे 1947 में जब देश आजाद हुआ तो, उस वक्त उत्तर-पूर्वी राज्यों में बस तीन राज्य असम, मणिपुर और त्रिपुरा ही शामिल थे, इसके बाद साल 1963 में नागालैंड, 1972 में मेघालय और मिजोरम को राज्य के रूप में शामिल किया गया। आखिर में 1987 में अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बनाया गया।
भगौलिक स्थिति और संस्कृति की बात करें तो पूर्वोत्तर भारत के ये राज्य भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन के साथ 2000 किमी की सीमा-रेखा तय करते हैं। ऐसे में इन देशो के सीमा से लगे होने के कारण इनकी संस्कृति काफी कुछ दूसरे देशो से प्रभावित है और एक तरह से भारत की सीमाओं के अंदर कहीं दूसरा देश बसता है, तो वह है पूर्वोत्तर। जिसके कारण चीन की संस्कृति से प्रभावित पर रहन-सहन भारतीयता से परिपूर्ण और बदला-बदला सा खानपान इस बात का अहसास कराता है।
अब बात करते हैं उस सवाल कि... आखिर नॉर्थ ईस्ट स्टेट्स के लोग चाइनीज और नेपाली जैसे क्यों दिखते हैं? तो इसकी वजह ये है कि... चूंकि पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों और पूर्वी एशियाई देश भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, नेपाल और चीन की भगौलिक और जलवायु परिस्थितियां एक जैसी हैं ऐसे में यहां के लोगों की शारीरिक संरचना में भी काफी कुछ समानता मिलती है। चेहरे की बनावट और कदकाठी लगभग एक जैसी ही दिखती है। जिसके कारण हम सब नॉर्थ ईस्ट स्टेट्स के लोगों को अक्सर चाइनीज और नेपाली समझ लेते हैं।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments