सरनेम की वजह से इस महिला का हर जॉब एप्लिकेशन हुआ रिजेक्ट, जानें फिर कैसी मिली नौकरी

अपने नाम से पीछे हर व्यक्ति सरनेम बड़े ही शौक से लगाता है। सरनेम हर इंसान की पहचान होती है। जो कई तरह के होते है लेकिन यहीं सरनेम किसी के लिए परेशानी बन जाए। तो क्या होगा। हैरानी की बात है लेकिन एक महिला के लिए उसका सरनेम मुसीबत बना गया है क्योंकि इस महिला को उसके सरनेम की वजह से हजारों इंटरव्यू में रिजेक्ट कर दिया गया। महिला के सरकारी जॉब के फॉर्म तक रिजेक्ट हो जाते है। तो वहीं, लोग सरनेम का मजाक उड़ता थे लेकिन सवाल ये खड़ा होता है कि महिला के सरनेम में ऐसा क्या है। जिस वजह से हर जगह पर उसे रिजेक्ट किया जा रहा है।

जाने क्या है सरनेम
दरअसल महिला का नाम प्रियंका है। जो असम की गुवाहाटी में रहती है। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका ने सरकारी कंपनी नेशनल सीड कॉरपोरेशन लिमिटेड में जॉब के लिए अप्लाई किया था लेकिन प्रियंका के फॉर्म को ही रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि प्रियंका का सरनेम Chutiya है। जी हां… इस सरनेम की वजह से प्रियंका को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रियंका ने जैसे ही फॉर्म में अपने सरनेम को लिखा। तो ऑनलाइन सॉफ्टवेयर ने इस शब्द की वजह से उसके फॉर्म को ही रिजेक्ट कर दिया। बता दें कि ऑनलाइन सॉफ्टवेयर ऐसे शब्दों को रिजेक्ट कर देता है। जिस वजह से प्रियंका किसी भी जॉब के लिए अप्लाई नहीं कर पा रही है।

priyanka
फेसबुक वीडियो के बाद मिली जॉब
हालांकि इन परेशानियों के बीच प्रियंका ने एक वीडियो बनाया। जिसे फेसबुक पर शेयर किया गया। इस वीडियो में प्रियंका ने अपने दर्द को बयां किया और नाम की वजह से हो रही परेशानी का जिक्र किया। वीडियो में प्रियंका ने कहा कि उसके सरनेम की वजह से लोग उस पर हंसते है। वह जब भी किसी इंटरव्यू पर जाती है तो वहां भी उसका नाम सुनकर लोग हंसने लगते है। इस दौरान कंपनियां नाम सुनते ही जॉब एप्लीकेशन रिजेक्ट कर देती है और अब इन चीजों से मैं थक चुकी हूं लोगों को ये बता-बताकर कि मेरे सरनेम कोई अपशब्द नहीं है। वे जिस समाज से आती है वहां पर ऐसे ही सरनेम होते है। बता दें कि प्रियंका असम की आदिवासी जनजाती से ताल्लुक रखती है। इस जनजाती में Chutiya और Sutiya की सरनेम होते है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका को जॉब मिल गई है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments