दिग्विजय सिंह ने की गांधी परिवार की जमकर तारीफ, कहा राहुल गांधी ही मोदी को टक्कर दे सकते हैं

छत्तीसगढ़ के दौरे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के काम की तारीफ करते हुए कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी से राहुल ही लड़ सकते हैं। कांग्रेस अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को पूरा होने जा रहा है। इस बीच दिग्विजय सिंह के इस बयान से ऐसा माना जा रहा है कि, पार्टी की कमान एक फिर राहुल गांधी ही संभल सकते हैं। बीते बुधवार को जब अचानक दिग्विजय सिंह छत्तीसगढ़ पहुंचे तो प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई। दिग्विजय भले ही सिर्फ 13 घंटे के लिए सूबे में रहें लेकिन इसके कई मतलब निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि, दिग्विजय सिंह के इस दौरे के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़का विलय कांग्रेस में हो सकता है। वहीं मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय ने कहा कि, कांग्रेस को गांधी परिवार के बिना देखा ही नहीं जा सकता है।

छत्तीसगढ़ के दौरे के दौरान दिग्विजय पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को श्रद्धांजलि देने उनके सागौन बंगले पहुंचे। दिग्विजय और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत भी हुई। जिसके बाद अमित जोगी ने एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि, पापा के 5 दशकों से अभिन्न मित्र रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायपुर निवास में मुझे सांत्वना दी। पापा के जाने के बाद ऐसे चुनिंदा व्यक्ति बचे हैं, जो मेरा मार्गदर्शन कर सकते हैं। दिग्विजय अंकल, जिन्होंने अपने जीवन में सदैव संबंधों को राजनीति से अधिक महत्व दिया, उनमें से एक हैं।
अमित के इस ट्वीट के बाद प्रदेश में हलचल बढ़ गई है वहीं माना जा रहा है कि, वो अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में जल्द कर सकते हैं। इस बात की भी चर्चा है कि, पार्टी दिग्विजय को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी भी बना सकती है।
आपको क्या लगता है कमेंट करके जरुर बताएं
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments