इस तरह तैयार होता है घरों में इस्तेमाल होने वाला नकली जीरा, असलियत जान आपको भी आ जाएगी घिन्न

आज कल हर चीज में मिलावट देखने को मिल रही है। यहां तक कि नकली चीजों को भी इतनी सफाई से तैयार किया जाता है कि कोई पता ही नहीं लगा सकता कि कौन सी चीज असली है और कौन सी नकली। यहां तक रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे दूध, मसाले, हरी सब्जियां और फल आदी। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पुलिस ने एक गैंग को पकड़ा है जो नकली जीरा बनाता है। जी हां, वहीं जीरा जिसका इस्तेमाल हर दिन हर घर में किया जाता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि ये लोग नकली जीरा बनाने के लिए फूल झांडू का इस्तेमाल करते थे। रायबरेली के महाराजगंज में लाखों रुपए का यह अवैध काम किया जा रहा था। पुलिस को छापेमारी के दौरान यहां से 300 क्विंटल नकली जीरा हाथ लगा। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें पिछली काफी समय से नकली जीरा बनाने के इस काम जानकारी मिल रही थी। इसके बाद उन्होंने इलाके की कई जगहों पर छापे मारे हैं।
वहीं इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह मिलावट वाला जीरा दिल्ली और एनसीआर जैसे शहरों में भेजा जाता है। झाझू के जिस फूल से यह नकली जीरा तैयार होता है वह ये लोग केवल 10 रुपए का खरीदते थे। जबकि जीरे के साथ इसकी मिलावट करके बाजारों में यहीं 220 रुपए किलों बेचा जा रहा है।
मुख्य खाद्य निरीक्षक इंद्र बहादुर यादव ने कहा है कि, झाडू का यह फूल थोड़ा पतला होता है इसलिए आसानी से जीरे के साथ मिल जाता है। इसके अलावा इसी फूल को पीसकर धनिया पाउडर में भी मिलााया जाता है। इसके सेवन से लोग गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments