पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान हुई मौत, घटना सीसीटीवी में कैद

पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार रात बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी थी। हमले के समय उनकी दो बेटियां भी उनके साथ में ही थीं। इसके बाद उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, मगर गंभीर रूप से घायल विक्रम को बचाया नहीं जा सका। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ, एक चौकी इंचार्ज को निलंबित भी कर दिया गया है। गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला कर दिया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है।
सीसीटीवी फुटेज में विक्रम जोशी अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से जाते नजर आ रहे थे। उसी समय बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि लगभग 5-6 बदमाशों ने पहले विक्रम जोशी को घेरा और फिर उनके साथ मारपीट भी की। बाद में विक्रम जोशी को गोली मारकर भाग गए। पिता को घायल देख बेटी सहायता की गुहार लगाती रही, मगर उन्हें मदद नहीं मिली। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

अब पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। असल में, कुछ दिन पहले भी विक्रम जोशी ने थाना विजय नगर में एक तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लड़के उनकी भांजी के साथ छेड़खानी करते हैं। इसका उन्होंने विरोध भी किया था, जिसका नतीजा सोमवार शाम को जब विक्रम कहीं जा रहे थे, उसी समय इन बदमाशों ने आकर उन पर हमला कर दिया और गोली मार दी।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments