इंडिया की वो जगह जहां बसता है मिनी चीन, क्या आप जानते हैं इसके बारे में?


अगर आप चीन की संस्कृति और लोक व्यवहार से परिचित होना चाहते हैं, पर आपके पास वहां का वीजा नहीं है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आपको चीन की संस्कृति से रूबरू होने के लिए चीन जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको इंडिया में ही मिनी चाइना के दर्शन हो सकते है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पूर्वी छोर पर स्थित चाइना टाउन की, जिसे मिनी चीन के नाम से भी जाना जाता है।
असल में, बिर्टिश साम्राज्य के दौरान तकरीबन 20000 चाइनीज बेहतर अवसरों की तलाश में अपने देश से इंडिया आए थे। विस्तार से बताए तो दो अफीम युद्ध और फिर चीन-जापान के आपसी घमासान से लगातार चीन के हालात खराब होने का बाद उस दौरान हजारों चीनी अपना देश छोड़कर कोलकाता में शरण लेने पहुंचे।शुरुआत में वो कोलकाता के टिरेटे बाजार में बसे पर बाद में उन्हें टंगारा में बसाया गया, जिसके बाद यही उनका बसेरा हो गया। इस तरह साउथ टंगारा क्षेत्र बन गया... चाइना टाउन। हालांकि अब यहां बसे चीनी लोगों की जनसंख्या पहले से बहुत कम हो गई है, पर अभी इनकी आबादी इतनी गुलजार रहती है कि वहां जाकर एक बारगी आपको चीन में होने का एहसास जरूर होगा।
वैसे पर्यटन और घूमने के लिहाज कोलकाता का चाइना टाउन बेहद खास है। यहां आप चीनी संस्कृति के रंग के साथ लजीज चाइनिज खाने का मजा भी ले सकते हैं। दरअसल, यहां की खुली स्ट्रीट मार्केट लजीज चाइनीज डिश के लिए प्रसिद्ध हैं, जहां पर सौ से अधिक चाइनिज रेस्टोरेंट हैं। यहां आप हक्का नूडल्स, सॉसेज, वेज और नॉज वेज मोमोज, सूप जैसे व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं।
इस तरह यहां के ज्यादातर लोग खान-पान के व्यवसाय से जुड़े हैं, वहीं इसके अलावा ये लोग चमड़ा, जूता निर्माण और दंत चिकित्सा जैसे व्यवसायों से जुड़े हैं। दरअसल जिस समय में चीनी भारत में आए थे उस वक्त कोलकाता देश में व्यापार का मुख्य केंद्र हुआ करता था, ऐसे में चीनी लोगों ने यहां के व्यापार में अपना हाथ आजमाया और चमड़ा, जूता निर्माण और दंत चिकिस्सा जैसे कामों में जुट गए।


हालांकि अब चाइना टाउन में बहुत अधिक चीनी भारतीय नहीं बचे, इनकी सख्या 20 हजार से 2 हजार तक सीमट चुकी है, फिर भी यहां के लोग अपनी परंपरा और संस्कृति को नहीं भूलें। हर साल यहां 'चीनी नया साल' बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है... यहां तक कि इस 'न्यू ईयर फेस्टिवल' में शामिल होने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं और इस दौरान यहां का माहौल पूरे चीनी परिवेश में ढल जाता है। लोग नाच-गाने के साथ नए साल के जश्न का पूरा आनंद लेते हैं। इसलिए अगर आप कोलकाता जाते हैं, तो आपको एक बार चाइना टाउन जरूर जाना चाहिए।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments