भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा करेंगे काम सुपरस्टार खेसारी लाल यादव

भोजपुरी अभिनेता-गायक फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में काम करने जा रहे हैं। बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले प्रदीप.के. शर्मा फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ बनाने जा रहे हैं। इसमें लीड रोल में खेसारी लाल यादव नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल करेंगे।
प्रदीप शर्मा ने बताया, “लिट्टी चोखा’ उत्तर भारत और बिहार की अस्मिता है। यह शब्‍द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है। यदि बिहारी के जीवन में लिट्टी चोखा नहीं है, तो उसका जीवन अधूरा होगा। यूपी-बिहार का ऐसा कोई लोग नहीं होगा, जिसने इसका स्‍वाद नहीं लिया है। यह सामाजिक फिल्म है जो कर्ज मुक्ति की कहानी है। फिल्‍म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन पर होगी। ”

0/Post a Comment/Comments