भारत का खुलकर समर्थन कर रहा है अमेरिका, कहा- चीन का नामो निशान मिटा दूंगा

भारत और चीन के बीच आये तनाव के बाद अब अमेरिका खुल कर भारत के साथ आ गया है। अमेरिका ने चीन के चेतावनी दी है कि अगर उसने भारत का बाल भी बांका किया तो दुनिया के नक्शे से चीन का नामो निशान मिटा दिया जाएगा। भारत और चीन के रिश्तों में आई खटास के बाद अमेरिका ने भारत से और रिश्ते मजबूत कर लिए हैं। साथ ही भारत के साथ हर हाल में खड़े रहने का आश्वासन दिया है। अमेरिका ने भारत की सुरक्षा की सुरक्षा के लिए अपने हथियार भी दे दिए है! पता चला है कि अमेरिका अब चीन से दो-दो हाथ करने के लिए भारत को अपना एडवांस फाइटर जेट देगा। अमेरिकी सीनेट में अमेरिका में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन और विपक्षी डेमोक्रेट के शीर्ष दो सीनेटरों ने भारत के साथ सैन्य संबंध मजबूत करने।
पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान और सैन्य क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान और विकास में तेजी लाने के लिए एक संशोधन विधेयक पेश किया है, जिसको जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। अगर इस बिल को मंजूरी मिल जाती है तो अमेरिका पांचवी पीढ़ी के एफ 22 और एफ-35 जैसे एडवांस फाइटर जेट्स को भारत को दे सकता है। अभी तक ये फाइटर जेट इजरायल, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे दुनिया के चुनिंदा देशों के पास ही हैं जिनके साथ अमेरिका के घनिष्ठ संबंध हैं। संशोधन विधेयक में रक्षा मंत्री से अमेरिका और भारत के बीच रक्षा और संबंधित औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान, विकास के अवसरों तथा कर्मियों के आदान-प्रदान पर एक संक्षिप्त जानकारी प्रदान करने को भी कहा गया है।

180 दिन का समय लगेगा 
सीनेटर मार्क वार्नर और सीनेटर जॉन कॉर्निन ने रक्षा मंत्री मार्क एस्पर से कहा है कि वह स्थित की समीक्षा कर बताएं कि रक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों पर अमेरिका-भारत निजी क्षेत्र के सहयोग के लिए क्या इजरायल-यूएस बाईनेशनल इंडस्ट्रियल रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन मॉडल बनाया जा सकता है। वार्नर प्रतिनिध सभा की खुफिया मामलों की शक्तिशाली समिति के उपाध्यक्ष हैं और कॉर्निन रिपब्लिकन व्हिप हैं। दोनों शक्तिशाली सीनेटर इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं। सीनेटर कॉर्निन ने रक्षा मंत्री को कानून पारित होने के 180 दिनों के भीतर भारत को अमेरिका की पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट कार्यक्रम पर जानकारी देने को भी कहा।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments