गैस सिलेंडर पर क्यों लिखा होता है ये नम्बर, क्या आप जानते हैं इसका मतलब?

गैस सिलेंडर का इस्तेमाल तो हम सब के घरों में होता है और इसके उपयोग से हम सभी परिचित भी हैं। पर क्या आप इसके सुरक्षा नियमों से परिचित हैं?... असल में, कई बार ऐसा होता है कि हम जीन चीजों का इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं, उसके बारे में हमे सहीं जानकारी ही नहीं होती है। जैसे कि गैस सिलेंडर पर एक कोड नम्बर का मतलब होता है, जिसका मतलब जानना आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है, पर अधिकांश लोग इसका मतलब नहीं जानते हैं।
जी हां, अगर आपने कभी गौर किया हो तो देखा होगा कि गैस सिलेंडर में रेगुलेटर के पास तीन छोटे पिल्लर्स होते हैं, इनमें से एक पट्टी पर A, B, C, D के साथ कुछ नंबर भी लिखा रहते है। क्या जानते हैं कि गैस सिलेंडर पर क्यों लिखा होता है ये नम्बर... अगर नहीं तो चलिए आपको इसका मतलब बताते हैं।
दरअसल, एक तरह से ये सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है, जिसे गैस की कंपनियां सुरक्षा की दृष्टी से उस पर इंगत कर देती है। अब इस कोड का क्या मतलब होता है, इसे समझिए... असल मे इस कोड में जो नम्बर होता है, वो साल को दर्शाता है, वहीं अल्फाबेट्स बारह महीनों को। यहां साल के 12 महीनों को चार भागों में बांटा जाता है। जैसे
A - जनवरी से मार्च तक, B - अप्रैल से जून तक, C - जुलाई से सितंबर तक और D - अक्टूबर से दिसंबर तक होता है.
जैसे अगर सिलेंडर पर A-20लिखा है, तो इसका मतलब होता है कि गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट जनवरी से लेकर मार्च 2020 तक है और इसके बाद गैस सिलेंडर का उपयोग करना खतरनाक हो सकता है और इन खतरों में गैस लीकेज से लेकर सिलेंडर का फटना तक शामिल है। जी हां, अब आप समझ ही गए होंगे कि इन नम्बर्स का मतलब जानना आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments