रिकॉर्ड तोड़ रहा है अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का यह रोमांटिक गाना, देखें वीडियो

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। कोरोना संकट के दौरान अभिनेत्री सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़ी हुई हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। जो काफी पसंद भी किए जाते हैं। वहीं इन दिनों यूट्यूब पर अक्षरा सिंह और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का एक गाना धमाल मचा रखा है। बता दें कि भोजपुरी गाना ‘करुवा तेल-3’ में अक्षरा और खेसारी लाल के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर रही है। इस गाने में अक्षरा काफी बोल्ड अवतार में डांस करती दिख रही हैं।
उनका यह बोल्ड अंदाज उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल, अक्षरा सिंह के अलावा अंजना सिंह भी नजर आ रही हैं। इस सुपरहिट गाने को आर्य डिजिटल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 6 सितंबर, 2019 को जारी किया गया था। मजे की बात यह है कि इस गाने में खेसारी लाल, अक्षरा संग रोमांस करते देखे जा रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने मिलकर आवाज दिया है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments