कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे की पत्नी रिचा के बारे में पुलिस ने किया ये बड़ा खुलासा

दहशतगर्द विकास दुबे के सभी काले कारनामों की जानकारी उसकी पत्नी रिचा दुबे को भी रहती है। इसलिए वह बच्चों के साथ लखनऊ में अलग रहती थी जिससे उसे या बच्चों पर कोई आंच न आए। हालांकि पर्दे के पीछे रहकर वह विकास का साथ हमेशा देती थी। जब भी पुलिस विकास को घर से गिरफ्तार करती, उसकी पत्नी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर देती। ऐसा वह हमेशा एनकाउंटर के डर से किया करती थी। पुलिस को इस बारे में कई सबूत मिले हैं। रिचा भी अब पुलिस के रडार पर आ गयी है। रिचा जिला पंचायत सदस्य है। राजनीति में उसका दबदबा केवल विकास के दम पर ही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह विकास के अपराधों पर हमेशा पर्दा डालती आई है। विकास कहां और किस घटना में शामिल है उसको हमेशा पता रहता था।



पुलिस को शक है कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए रिचा दुबे पति विकास का साथ देती थी। पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ है कि बिकरू वाले घर में लगे कैमरे रिचा ने अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखे हैं। यहां की हर गतिविधि पर वो लखनऊ से ही देखा करती थी। जब भी पुलिस घर से पकड़ती वह सभी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर देती थी। पुलिस इन सभी तथ्यों को बारीकी से जांच रही है। पुलिस अब विकास और उसके परिवार वालों की संपत्ति का ब्योरा भी जुटाने में लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास की अधिकतर संपत्ति, घर, फ्लैट सहित अन्य जायदाद पत्नी के नाम है। ये संपत्ति कई करोड़ की बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन मिलकर इसका लेखाजोखा जुटाने में लगा है।
विकास दुबे पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। अब इस समय उसकी पत्नी सपा से जिला पंचायत सदस्य है। भविष्य में वह पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाने का सपना देख रहा था। इसके लिए वो तैयारियां भी करने में जुटा था। बड़े बड़े नेताओं तक विकास की पहुंच है। दूसरी तरफ दर्जनों गांव के लोगों पर भी उसकी कमान है। विकास के दम पर रिचा दुबे राजनीति में यहां तक पहुंची है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments