धान रोपने के बाद मुंबई पहुंचे खेसारीलाल यादव ने अपने फैंस से क्यो मांगी माफी

भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव अपने खेतों में धान रोपाई कर अब मुंबई पहुंच गए हैं। मुंबई आकर उन्‍होंने अपने वैसे फैंस से माफी मांगी, जो आज भी उनके घर उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। खेसारीलाल ने इस बाबत एक वीडियो जारी किया और कहा, ‘मैं धान रोपने के बाद एक बेहद जरूरी काम से मुंबई आ गया हूं। आपके आ रहे कॉल से पता चला कि आप मुझे मिलने मेरे गांव आ रहे हैं। तो आप सबों से कहना चाहूंगा कि बिहार में लॉक डाउन है। आप लॉक डाउन के नियमों का पालन करें। अभी मेरे घर पर न आयें, क्‍योंकि आप परेशान होंगे जब मैं नहीं मिलूंगा। वो इसलिए कि मैं अभी मुंबई आ गया हूं। मैं फिर आउंगा, तब तक आप अपने घरों में ही रहें। इसके लिए मैं आपसे क्षमाप्रार्थी हूं।‘
उन्‍होंने अपने खेती के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि लोग आज खेती से दूर हैं। दूसरे जगहों पर जाकर काम कर रहे हैं। लेकिन मेरा मानना है कि हमें अपने जड़ों को भूलना नहीं चाहिए। खेती किसानी ने हमें बनाया है। यह हमारे मां – बाप की तरह है। इसलिए हम कितने भी बड़े क्‍यों न हो जायें, हमें अपने से जुड़कर रहना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान ये तीनों चीज हमारे जीवन के सूत्रधार हैं। किसान बनना सौभाग्‍य का बात है। हमारी कोशिश है कि हम आपसे जुड़े रहे। आप ये समझे कि हम आज भी आपके बीच से हैं। हमने पहले भी खेती किया था और इस बार भी धान रोप का बेहद मजा आया।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments