डिजिटल स्ट्राइक के बाद भारत के आगे गिड़गिड़ा रहा है चीन, ऐप्स से बैन हटाने की कर रहा है मांग

एक डिजिटल स्ट्राइक से चीन घुटनों के बल आने लगा है। पिछले कई दिनों से चीन लद्दाख में LAC का उल्लंघन कर रहा है। भारत की जमीन पर अपना हक़ जता रहा था। जिसे लेकर भारत ने जब कड़ी प्रतिक्रिया दी तो 15 जून की रात चीनी सैनिकों ने भारत के जवानों पर धोखे से हमला किया जिसमे भारत के 20 जवान शहीद हुए लेकिन चीन ने इस खूनी संघर्ष में मारे गए अपने सैनिकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। वहीं भारत ने दावा किया कि चीन के भी 40-45 सैनिक मारे गए हैं। वहीं 20 सैनिकों की शहादत के बाद भारत ने चीन पर 29 जून को बड़ी डिजिटल स्ट्राइक करते हुए चीन की भारत में चल रही 59 एप्स को बैन कर दिया गया।
जिसके बाद चीन बौखला गया इसके आलावा भारत सरकार ने चीन की उन सभी कंपनियों से टेंडर वापस ले लिए जो भारत में काम रही हैं। जिसकी वजह से चीन को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और चीन पूरी हेकड़ी निकल गई। सीमा से पीछे हटकर चीन अब बातचीत के टेबल पर बैठ गया। जिसके बाद चीन ने भारत के समक्ष यही मुद्दा उठाया है कि, आखिर क्यों ? चीन की सभी 59 एप्स को भारत में बैन किया गया है। जिसका जवाब देते हुए भारत ने कहा है कि, सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है।

चीन को डर है कि, भारत की तरह अन्य देश भी सुरक्षा कारणों की वजह से चीनी एप्स को बैन न कर दें। जिनसे वो अन्य देशों के नागरिकों की जासूसी करता है। कूटनीतिक स्तर पर चीन से चल रही बातचीत के दौरान चीनी एप्स के बैन का मुद्दा उठाया। जिसे भारत ने तुरंत ख़ारिज करते हुए कहा कि, ये फैसला सुरक्षा कारणों की वजह से लिया गया है। हम अपने नागरिकों के डाटा का समझौता नहीं कर सकते।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments