तवे से जुड़े ये वास्तु दोष नहीं जानते होंगे आप, हर महिला को जरूर पता होनी चाहिए ये बातें

किचन को घर का वह अहम हिस्सा माना जाता है जो घर के वास्तु दोषों को भी रखता है। आज आपको तवे से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके घर में सुख-शांति और खुशहाली लेकर आएंगे। तवा हमारी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसी तरह यह वास्तु दोष दूर करने में बहुत सहायक साबित होता है। वहीं दूसरी ओर अगर इसे लेकर किसी भी तरह की चूक हुई तो यह आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है।
तवे पर नमक:- हर रोज जब भी तवे पहली रोटी बनाने जाएं तो सबसे पहले इस पर थोड़ा सा नमक जरूर झिड़क दें। इस उपाय को करने से आपके घर में कभी अन्न और पैसों की कमी नहीं रहेगी। इसके अलावा पहली रोटी हमेशा किसी जानवर या पक्षी के लिए निकालना न भूलें।
रात का खाना:- अक्सर आपके घरों में देखा होगा कि लोग तवे पर रोटी बनाने के बाद इसे धोना जरूरी नहीं समझते। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे अन्न का अपमान समझा गया है। इसलिए रात को खाना बनाने के बाद तवे को अच्छी तरह से धोकर ही रखना चाहिए।
तवे को न खुर्चे:- हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि तवे या कढ़ाई को साफ करने के लिए किसी भी नुकीली या धारदार चीज का इस्तेमाल न करें। इसके लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लोगों की नजर से बचाएं:- रसोईघर में तवा ऐसी जगह पर रखें जहां बाहर से आने वाले किसी भी शख्स की नजर इस पर न पड़े। माना जाता है कि, लोगों की नजर तवे के लिए अशुभ होती हैं। इसके अलावा तवे या कढ़ाई को कभी उल्टा करके न रखें। वहीं गर्म तवे पर कभी पानी नहीं डालना चाहिए।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments