जब पहली बार दुल्हन बनकर अर्जुन कपूर के घर पहुंची थी मलाइका अरोड़ा, खूब उड़ा था मजाक

स्टाइल और फैशन की बात की जाए तो एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पीछे कैसे रह सकती हैं। उनके फैशन के दीवाना तो पूरा बॉलीवुड है। मलाइका ने भले ही फिल्मों में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं किया हो लेकिन बावजूद इसके वह बॉलवी़ड में अलग जगह बनाती हैं। उनकी फिटनेस, ड्रेसिंग सेंस, हर ड्रेस को बेहतरी से कैरी करना शायद ही किसी को आता होगा। हालांकि आजकल वह अपने स्टाइल से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर चर्चाएं बटोरती हैं। अर्जुन कपूर संग प्यार में डूबी मलाइका अक्सर इसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं इस बात का खुलासा उन्होंने खुद कबूला है। वह अर्जुन के साथ वेकेशन टूर करती रहती हैं। यही नहीं मलाइका एकबार तो अर्जुन के घर नई नवेली दुल्हन बनकर चली गई थीं।



जी हां, मलाइका अरोड़ा पहली बार में नई नवेली दुल्हन बनकर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के घर पहुंच गई थीं। दरअसल, जब अर्जुन कपूर की कजिन सोनम कपूर का बर्थ-डे बैश था जहां मलाइका को भी इनवाइट किया गया था। पार्टी में पहुंची मलाइका ने थीम से हटकर ही ड्रेस कैरी किया था जिसके चलते कई ने उनका मजाक बनाया तो वहीं कई लोगों ने उनकी तारीफ की। हालांकि मलाइका ने सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी से पहले अपनी स्टाइलिश मेनका हरिसिंघानी की शादी को अटेंड करने के लिए पहुंची थीं, जिसके लिए उन्होंने एकदम नई-नवेली दुल्हन वाला लुक अपनाया था।




मलाइका ने डिज़ाइनर रोहित बाल की डिजाइन की हुई व्हाइट एंड गोल्डन साड़ी में दिखाई दी थीं, जिसमें कशीदाकारी धागे के साथ लाल और सुनहरे रंग के बड़े-बड़े फूलों का काम किया गया था। यही नहीं, इस साड़ी की सुंदरता को बढ़ाने का काम बोटकट स्लीव्स वाला बैकलेस ब्लाउज़ भी बखूबी कर रहा था,  जिसके साथ मलाइका ने अपने लुक सटल मेकअप के साथ हेवी हाइलाइटर और स्टेटमेंट ज्वैलरी से कम्पलीट किया। बता दें कि ऐसी ही ड्रेस मलाइका से पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी पहन चुकी हैं। हालांकि उन्होंने साड़ी के साथ ब्लाउज अलग लुक के साथ कैरी किया हुआ था।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments