हसीन लड़की की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो गया युवक..शादी की अगली रात के तीन बाद ही फरार हुई दुल्हन

हसीन निगाहों की सरबत में सराबोर होकर पहले तो युवक की उम्मीदें काफूर हुई और अंत में उसका परिवार भी उस समय बर्बाद हो गया.. जब शादी के तीन दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन घर से तमाम सोना-चांदी और दो लाख रूपए लेकर फरार हो गई। युवक की शादी 16 जुलाई को हुई थी। 19 तारीख को दुल्हन सबकुछ लूट बाट कर रफ्फूचक्कर हो गई और अब तक फरारी काट रही है। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

तारीख थी 16 जुलाई… जब युवक कोपल सिंह की शादी निशा नाम की लड़की से हुई थी। कोपल निशा की हसीन अदाओं की गिरफ्त में आ गया था, जिसके बाद उसने शादी रचाई, लेकिन बाद में वो दुल्हन कोपल सिंह और परिवार के उम्मीद को खाक कर वहांं से फरारी काटने में कामयाब हो गई। परिवार को तो इस इस बात पर भी भरोसा नहीं हो पा रहा है कि आखिर उस लड़की नाम निशा ही था या फिर कुछ और था, चूंकि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस तरह की ठगी को अंजाम देने के लिए वो अपना नाम भी बदलती होगी।

बताया जा रहा है कि यह शादी महज 70 हजार रूपए में हुई थी, जिसके बाद वह दुल्हन 2 लाख रूपए नकद और तमाम सोना चांदी सहित अन्य गहने भी लेकर वहां से रफ्फूचक्कर हो गई। उधर, वो शख्स भी फरार बताया जा रहा  है कि जिसने इस शादी को करवाने में बिचौलिए का किरदार अदा किया था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि इस तरह के कई मामले सामने आते रहते हैं, जिसमें लुटेरी दुल्हन ने दूल्हे के परिवार को लाखों का चूना लगाया हो।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments