भोजपुरी गानों की बात हो और खेसारी लाल यादव के गानें न बजे ऐसा हो ही नहीं सकता। कोरोना वायरस की वजह से लोग घरों में कैद रहे और इसी बीच लोग कहीं बाहर नहीं जा सके। ऐसे में भोजपुरी गानों की मांग देखी गई। सोशल मीडिया में इन दिनों जबरदस्त तरीके से भोजपुरी गाने वयारल हुए। लॉकडाउन के दौरान फैंस ने खेसारी लाल यादव के गानों को बहुत एन्ज्वॉय किया। इन दिनों खेसारी लाल का लहंगा लखनऊआ वायरल हो रहा है। इस गाने की दीवानगी फैंस के बीच खूब चल रहा है। गानें की पॉपुलर्टी को इस बात से ही समझ सकते हैं कि इसे रिलीज हुए कुछ ही महीनें हुए हैं और इसे दस करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
इस गानें में खेसारी लाल के साथ अभिनेत्री अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी हैं। इससे पहले भी खेसारी लाल और अंतरा सिंह कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं। जिनमें, ‘कबाड़ी वाला आशिक’, ‘दिल तो पागल है’, आदि शामिल हैं। खेसारी के इस गानें की दीवानगी इस कदर है कि रिलीज होने के बीस दिन के अंदर ही इसमें करीब 5 करोड़ व्यूज आ गए थे।
लंहगा लखनऊआ को लिखा अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं जबकि इस सुपरहिट गानें को संगीत से सवारा श्याम सुंदर ने हैं। बता दें कि अब आपको जल्द ही खेसारी लाल एक नए परिवर्तन में भी दिखेंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वो पहले कह चुके हैं कि अब भोजपुरी इंडस्ट्री में परिवर्तन की आवश्यकता है और वो इसकी शुरुआत अपनी फिल्मों से करेंगे।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।
Post a Comment