घरेलू हिंसा से तंग आकर इन अभिनेत्रियों ने पतियों को सिखाया सबक, नंबर 6 को मिली थी जान से मारने की धमकी

मौजूदा समय में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर जहां हर क्षेत्र में कड़ी टक्कर दे रही हैं वहीं देश से लेकर विदेश तक वह आज भी असुरक्षित बनी हुई है। शादी के बाद आज भी उन्हें घरेलू हिंसा से लेकर यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। सामाजिक बेड़ियों में जकड़ी अधिकत्तर महिलाएं इन मुद्दों पर खामोशी से सब कुछ सह जाती हैं। लेकिन कुछ ऐसी सेलेब भी हैं जिन्होंने घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपने पति को कायदे का जवाब देते हुए सबक भी सिखाया है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ टीवी कलाकारों के बारे में…
दलतीज कौर 

इन टीवी कलाकारों में दलतीज कौर ने कलाकार शालीन भनोट से शादी की थी। कौर ने घरेलू हिंसा पर न केवल पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, बल्कि अपने बेटे को लेकर उनसे अलग हो गई।
डिंपी गांगुली 

इसी तरह डिंपी गांगुली ने राहुल महाजन से शादी की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा दोनों टिक नहीं पाई। डिंपी ने अपने पति के खिलाफ थाने में घरेलू व शारीरिक हिंसा का मामला दर्ज करवाया था और इसके बाद दोनों अलग हो गए।
चाहत खन्ना

अभिनेत्री चाहत खन्ना ने दो शादी की लेकिन उनकी दोनों शादियां नहीं टिकी। पहला पति से घरेलू हिंसा झेलनी पड़ी तो दूसरे से यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। इसके चलते उन्होंने दोनों को उनके हाल पर छोड़ते हुए अपने बच्चों को लेकर अलग हो गईं।
रुचा गुजराती

इसी तरह अभिनेत्री रुचा गुजराती ने भी अपने बिजनेस मैन पति पर शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाते हुए उनसे अलग हो गई थीं।
दीपशिखा नागपाल

दीपशिखा नागपाल को भी इसी तरह के संकट से गुजरना पड़ा था। इस दौरान उन्हें कई तरह की मुश्किलों से गुजरना पड़ा था। उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इसके चलते दीपशिखा ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया और फिर तलाक लेकर अलग हो गईं।
मंदना करीमी

मंदना करीमी ने भी अपने पति गौरव गुप्ता पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। उन्होंने अपनी सास पर भी कई आरोप लगाए थे।
श्वेता तिवारी 

ऐसा ही कुछ श्वेता तिवारी के साथ भी हुआ। राजा चौधरी से शादी करने के बाद उन्हें कई दिक्कतों से गुजरना पड़ा। श्वेता ने राजा चौधरी पर आरोप लगाया था कि वह शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करता था। श्वेता ने भी पुलिस में शिकायत करने के बाद राजा से रिश्ता खत्म कर लिया।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments