16 जुलाई 2020 राशिफल, गुरुवार को इन राशियों के भाग्य में होगा बड़ा बदलाव, इनको झेलनी पड़ेगी मुसीबत

मेष राशि
परेशानियों से मुक्ति मिलने के योग हैं। अचानक फायदा हो सकता है, कामकाज में मन लगेगा। सकारात्मक रहें, जो भी बात मन में आएगी। आप उसे तुरंत कहने की कोशिश करेंगे। कुछ भी कहने के पहले विचार जरूर कर लें। पैसों के मामलों को सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। घर के बारे में आपकी योजना भी कारगर साबित हो सकती है। रोजमर्रा के काम अटकेंगे नहीं, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।

वृषभ राशि
आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे।

मिथुन राशि
आज गोचर कुंडली के किस्मत के भाव में चंद्रमा होने से आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस के सौदे सफल हो सकते हैं। दूसरों से जरूरत लायक मदद मिलेगी। पैसों की स्थिति सकारात्मक हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से अचानक और सही समय पर मुलाकात हो सकती है। दिन सकारात्मक तरीके से बिताएं। मौके पर ही फौरन कोई फैसला करने के पहले ठीक से विचार कर लें। कामकाज के लिहाज से आपके लिए मीठी परेशानियों वाला दिन हो सकता है।

कर्क राशि
आप काफी उत्साहित हो सकते हैं, कई तरह की जिम्मेदारियों में आप व्यस्त हो सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे, कोई पुराना काम भी आज निपटा सकता है। मकान के नक्शे में किसी तरह के बदलाव का भी योग हैं। संतान से सहयोग मिल सकता है, विवाह प्रस्ताव भी मिल सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं।

सिंह राशि
आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। वह आपका भरपूर सहयोग करेगा। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप पैसों की बर्बादी करने से बचे रहेंगें। प्रेम संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएं और अहंकार से बचें। आप में से कुछ का स्वास्थ्य आज नरम—गरम रह सकता है।

कन्या राशि
बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी तेज हो सकती हैं। आसपास या साथ के लोगों को किसी खास काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं, कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी कुछ कम हो सकती है। आपके कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं. आज आप अच्छा अनुभव करेंगे।

तुला राशि
आज नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है।

वृश्चिक राशि
अपने कामकाज पर ध्यान दें, बिना डिस्टर्ब हुए काम करने की क्षमता के कारण आप अपने काम में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बॉस से किसी खास मामले में बातचीत हो सकती है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग हैं। नए दोस्त बनेंगे, आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी से प्रेमवत व्यवहार रहेगा। आसपास और साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि
आज बचपन के किसी दोस्त का फोन आयेगा। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं।सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।



मकर राशि
आज व्यावसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किन्तु आमदनी में बढ़ोत्तरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवम् अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवं जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है।

कुंभ राशि
आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि
आगे बढ़ने के लिए आपको एक से ज्यादा मौके मिलने की संभावना है। पैसों के हर मामले पर आप बारीकी से विचार कर लें, सकारात्मकता रखें। कुछ खास काम आज पूरे हो सकते हैं। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। कॉन्फिडेंस के साथ रोजमर्रा के काम भी निपट सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी, आपकी इनकम सामान्य हो सकती है।

कमेंट में जय साईंराम अवश्य लिखें

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments