हॉलीवुड की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, नंबर 2 आज भी लोगों की पसंद



मनोरंजन के साधनो में फिल्मो का आज भी बहुत महत्व है क्योकि फिल्मो को बनाने में बहुत पैसे, मेहनत और समय लगता है। एक अच्छी फिल्म के पीछे कई लोगो का परिश्रम होता है। फिल्मो के माध्यम से ही लोगो को अन्य लोगो की कहानियाँ, भाषा, संस्कृति और ज्ञान को समझने का मौका मिलता है। एक बहुत अच्छी फिल्म को दुनिया भर में सभी लोगो तक पहुंचने का प्रयास किया जाता है इसके लिए फिल्मो को अलग-अलग भाषा में अनुवाद किया जाता है, जिस कारण ऐसी फिल्मे बहुत दुनिया भर में बहुत कमाई करती है। हम आपको 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड मूवी सूचि बताएँगे।

ये हैं 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी। (Top 10 Highest Grossing Movies)

1. अवतार (Avatar) 2009 - कमाई – $2,787,965,087


अवतार अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, डायरेक्टर जेम्स कैमेरॉन द्वारा बनाई गयी इस फिल्म में काल्पनिक स्पेस की कहानी होती है जिसमे एक फौजी सिपाही दूसरी दुनिया की राजकुमारी से प्यार कर बैठता है। यह फिल्म 3D में आने वाली पहली फिल्म थी।

2. टाइटैनिक (Titanic) 2007 - कमाई – $2,186,772,302


यह मूवी भी जेम्स कैमेरॉन द्वारा निर्देशित थी। इसमें जैक और रोज़ की प्रेम कहानी को दिखाया गया है जो कि टाइटैनिक नमक जहाज़ पर सफर कर रहे होते है। यह फिल्म अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर लगातार 15 हफ्तों तक लगी हुई थी और वीएचएस/डीवीडी (VHS/DVD) पर रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म थी। इतना ही नही लोग इस फिल्म को आज भी बहुत पसंद करते हैं।

3. स्टार वार्स: द फाॅर्स आवकेंस (Star Wars: The Force Awakens) 2015 - कमाई – $2,054,708,260


डायरेक्टर जे। जे। अब्रामस द्वारा निर्देशित यह फिल्म अंतरिक्ष एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म को बनाने से पहले डायरेक्टर ने सार्वजनिक रूप से यह कह दिया था कि अब स्टार वार्स कि कोई नयी फिल्म नहीं आएगी।

4. अवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर (Avengers: Infinity War) 2018 - कमाई – $2,003,241,872


यह मार्वल कि मूवी अवेंजर्स का तीसरा भाग है। इसका आखिरी भाग “अवेंजर्स: एन्डगेम” 2019 में आया  था है। मूवी एक्शन, एक्टिंग,अंतरिक्ष यात्रा और मनोरंजन से भरी हुई है। डायरेक्ट जॉस व्हेडोन द्वारा निर्देशित है।

5. जुरैसिक वर्ल्ड (Jurassic World) 2015 - कमाई – $1,670,400,637


कोलिन ट्रेवोर्रोव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में डॉयनासोर पर केमिकल प्रयोग करने का परिणाम दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाए गए विसुअल इफ़ेक्टो कि बहुत तारीफ़ हुई थी।

6. मार्वल्स द अवेंजर्स (‘Marvel’s The Avengers’) 2012 - कमाई – $1,519,557,910


जॉस व्हेडोन द्वारा निर्देशित यह फिल्म अवेंजर्स का पहला भाग थी। इसमें सारे सुपर हीरो को एक ही टीम में किया जाता है जिस टीम का नाम होता है अवेंजर्स। फिल्म में एक्शन, सस्पेंस और कॉमडी का अच्छा मिश्रण है।

7. फुरियस 7 (Furious 7) 2015 - कमाई – $1,516,045,911


जेम्स वैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक्शन कि कोई कमी नहीं है। इस फिल्म के एक्टर पॉल वॉकर का देहांत भी एक कार दुर्घटना में हुआ था जिस कारण यह फिल्म उनके फैंस के दिल के काफी करीब है।

8. अवेंजर्स: ऐज ऑफ़ अल्ट्रॉन (Avengers: Age of Ultron) 2015 - कमाई – $1,405,413,868


जॉस व्हेडोन द्वारा निर्देशित यह फिल्म अवेंजर्स का दूसरा भाग थी। बाद में आने के बावजूद भी यह फिल्म अपने पहले भाग का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी थी, फिर भी दर्शको को द्वारा इस फिल्म कि बहुत तारीफ़ हुई।

9. ब्लैक पैंथर (Black Panther) 2018 - कमाई – $1,344,966,560


यह फिल्म भी मार्वल स्टूडियोज कि है और दर्शको द्वारा पसंद कि जाने वाली सबसे बढ़िया फिल्मो से एक है। फिल्म में वाइब्रिनियम की खूबियों और शक्तियों के बारे में बताया गया है।

10. हैरी पॉटर एंड द डेथली हैल्लोस:पार्ट 2 (Harry Potter and the Deathly Hallows: Part 2 ) 2011 - कमाई – $1,341,511,219


डायरेक्टर डेविड याट्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म हैरी पॉटर सीरीज की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म ने में जादू और काल्पनिक कहानियो को एक नए अंदाज़ में व्यक्त किया हुआ है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments