भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने TikTok सहित 50 से ज्यादा चीनी मोबाइल ऐप्स को देश लिए बताया बड़ा खतरा

स्मार्ट फ़ोन का इस्तेमाल भारत में काफी तेजी बढ़ा है, जिस पर कई ऐसी ऍप्लिकेशन्स हैं जो हमारे मनोरंजन के लिए हैं। इन दिनों खास बात यह है कि, ऐसी कई एप्स है जिनका इस्तेमाल हम भले कभी करते न हो लेकिन वो हमारे फ़ोन पहले से ही होती हैं। हालही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिनमे ऐसी ही कुछ एप्स का जिक्र किया गया है। जो हमारी निजिता के साथ और देश की भी आतंरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। इनमें से कुछ एप्स का इस्तेमाल हो सकता है आप भी करते हों। तो उसे अभी तुरंत Uninstall कर दें। मनोरंजन के नाम पर भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रही एप्लीकेशन TikTok, Helo, UC Browser और Zoom जैसी चीनी देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं।

चीन की ऐसी करीब 50 से अधिक एप्स को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चिन्हित किया है जो भारत का सुरक्षा से संबंधित जरुरी डेटा देश से बाहर चीन भेज रहा है। जिसके बाद अब इन एप्स को देश के लिए खतरा माना गया है। इनमे महिलाओं के लिए शॉपिंग ऐप Shien और Xiaomi की भी एप्लीकेशन को सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि, TikTok, Helo, UC Browser और Zoom भारत में काफी यूज़ हो रही हैं, यह सभी एप्स आपके फ़ोन की अन्य सभी एप्स की भी जानकारी चोरी करती हैं। वहीं सभी चीनी एप्स अपनी सरकार के साथ सभी यूजर का डेटा शेयर करती है। इस के आधार पर चीन दूसरे देश के खिलाफ अपनी रणनीति तय करता है।
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इन सभी पॉपुलर ऍप्लिकेशन्स को सुरक्षा के लिहाज से खतरा माना है। टिक-टॉक ,हेलो ,यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज, शेयर इट, लाइकी, 360 सिक्योरिटी, न्यूज डॉग, शिन विगो वीडियो ,वी चैट, वीबो, वीबो लाइव, क्लब फैक्टरी। अगर आप इन्हे अभी तक यूज़ कर रहे हैं तो इन्हे अपने फ़ोन से हटा दीजिये। इन एप्स की मदद से आप कोई वीडियो बनाते हैं या किसी से बात करते हैं। तो इसकी पूरी जानकारी चीनी में बैठे इन एप्स सर्वर में जाती है फिर बाते चीनी सरकार तक पहुंचती है। जिससे उन्हें पता चलता कि, भारत के लोग क्या सोच रहे हैं या क्या करने वाले हैं। उन्हें जानकर वो आगे की तैयारी करता है।

0/Post a Comment/Comments