Breaking News: मशहूर रैपर की गोली मारकर हत्या, इंडस्ट्री में मातम

एक के बाद एक मनोरंजन जगत से बुरी खबर सामने आ रही है। अब अमेरिकी रैपर ह्यूई (Huey) अब इस दुनिया में नहीं रहे। ‘पॉप, लॉक एंड ड्रॉप इट’ जैसे रैप से अपनी पहचान बनाने वाले ह्यूई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, ह्यूई को किनलोच में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे गोली मार दी गई। उनका असली नाम लॉरेंस फ्रैंक्स जूनियर जिसे फैंस ह्यूई के नाम से जानते थें। ह्यूई महज 34 साल के थे। इस घटना में एक और व्यक्ति घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर ह्यूई को गोली किसने मारा है।

और पढ़े: बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में जिन्होंने कमाई के मामले सबको पीछे छोड़ा

Huey
वहीं पुलिस ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि गोलीबारी कैसे हुई या इसके पीछे क्या उद्देश्य था। उन्होंने किसी संदिग्ध की जानकारी भी नहीं दी है। बता दें कि ह्यूई ने ‘पॉप, लॉक एंड ड्रॉप इट’ से फेमस हुए थें, यूट्यूब पर इस म्यूजिक वीडियो को करोड़ों बार देखा गया था।

और पढ़े: बॉलीवुड की टॉप 20 डबल रोल वाली फ़िल्में जिन्होंने रचा इतिहास, नंबर 10 को आज भी देखतें है लोग

बता दें कि पिछले महीने एक अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड को भी मार दिया गया था। एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने उनका गला दबाकर मार दिया था। इसके बाद से ही अमेरिका में विरोध प्रदर्शन हुए। इस घटना के बाद से ही अमेरिका में अफ्रीका और अमेरिका के लोगों के बीच कानून की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें। 

0/Post a Comment/Comments