दुनिया का पहला अंडरग्राउंड होटल जिसकी खूबसूरती आपको आश्चर्यचकित कर देगी

आपने बहुत सारे ऐसे होटलों को देखा होगा जिनकी खूबसूरती का बखान जितना किया जाए उतना कम है क्योंकि इन होटलों को बनाने वाले कारीगर की कारीगरी बहुत ही बेहतरीन और लाजवाब होने की वजह से इनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। आज हम आपको एक अंडर ग्राउंड होटल के बारे में बताएंगे जो जमीन पर नही बल्कि जमीन के अंदर बना हुआ है। जिसकी खूबसूरती देख आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।
तो चलिए जानते हैं विश्व का पहला अंडरग्राउंड होटल के बारे में
हाल ही में विश्व का पहला अंडरग्राउंड होटल चीन के शंघाई में शुरू हुआ। यह अपनी बनावट और खूबसूरती के साथ-साथ विशाल रूप के लिए भी चर्चा में बना हुआ है। यह होटल मध्य चीन के शेशान पर्वत की चट्टानों के बीच बनाया गया है। जिसका नाम "इंटरकॉन्टिनेंटल शंघाई वंडरलैंड" रखा गया है। जिसमें कुल 18 फ्लोर मौजूद हैं। इस होटल का ग्लास वाटरफॉल इसका मुख्य अाकर्षण का केंद्र है।
इस खूबसूरत होटल को जमीन से 280 फुट की गहराई में बनाया गया है। इसमें 1 दिन रुकने का खर्चा करीबन ₹36000 है। इसे इको फ्रेंडली बनाया गया है। जिससे इसकी वजह से पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान ना हो। इस होटल का निर्माण इंग्लैंड की फर्म एटकिंस कंपनी ने किया है। जिसने बुर्ज अल अरब जैसी बड़ी इमारतों का निर्माण किया है।

0/Post a Comment/Comments