लॉकडाउन खुलते ही सैफ-करीना कर बैठे ये गलती है यूजर्स ने लगाई क्लास


कोरोना वायरस में लगे लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स घर में कैद थे लेकिन जैसे ही अब देशभर में लॉकडाउन से राहत दे दी गई है तो बॉलीवुड से सितारे भी घर से बाहर निकलते हुए नजर आए। कोई स्टार लॉकडाउन के बाद मॉर्निंग वॉर्क पर जाते हुए नजर आया। तो कुछ सेलिब्रिटी तो लॉकडाउन खुलते ही जीम की तरफ भागते हुए नजर आए। लेकिन इस बीच भी एक्टर सैफ अली और एक्ट्रेस करीना कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया। जिससे वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। इसी वजह से अब सोशल मीडिया पर करीना और सैफ को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।



दरअसल लॉकडाउन खुलने की वजह से रविवार के दिन करीना कपूर ,सैफ अली खान और बेटा तैमूर सैर करने निकले थे। जिसका वीडियो मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में करीना और सैफ तैमूर को मरीन ड्राइव पर सैर करवा रहे थे लेकिन इस दौरान न तो तैमूर ने मास्क लगाया था और न ही करीना कपूर और सैफ अली खान ने मास्क लगाया था। वह कुछ-कुछ देर बाद सैर करते हुए अपना मास्क हटा रहे थे। जिस वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जमकर तलाड़ लगा रहे है। यूजर्स ने सवाल उठाते हुए ऐसे समय में भी मास्क का इस्तेमाल नहीं करने की वजह पूछी है।



इतना ही नहीं, तैमूर को छोटी उम्र में सैफ और करीना बाहर लेकर निकले थे और ये बात भी फैंस के बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। जिस वजह से कई लोगों ने सैफ और करीना के इस कदम को सेलेब्रिटी स्टेटस बताया है। हालांकि इस बीच कई लोगों ने सैफ-करीना का सपोर्ट भी किया है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि शायद उन्हें उस समय मास्क लगाने की जरूरत महसूस नहीं हुई होगी। इसी वजह से उन्होंने ऐसा किया है। बता दें कि लॉकडाउन के दिनों में करीना ने सैफ और बेटे तैमूर की कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमें तैमूर पापा सैफ के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।

0/Post a Comment/Comments