इन मंदिरों में पूरी होती है सारी इच्छाएं, पुरुषों का प्रवेश है वर्जित

हमारे भारत देश में ऐसे कई मंदिर हैं जो धार्मिक रूप से बहुत ही लोकप्रिय हैं, वहां भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। वहां पर जाने वाले भक्तों में सिर्फ महिलाएं ही होती है क्योंकि उन मंदिरों में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। चलिए जानते हैं उन मंदिरों के बारे में।
• आठकॉल भगवती मंदिर: केरल में स्थित यह मंदिर संपूर्ण रूप से महिलाओं को समर्पित है। यहां सिर्फ महिलाएं ही पूजा कर सकती हैं। इस मंदिर में पुरुष प्रवेश नहीं कर सकते। पोंगल के त्यौहार पर यहां 30 लाख से ज्यादा महिलाएं हाजिर रहती हैं, जिसके कारण इस मंदिर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।
• चकुलाथुकावु मंदिर: यह मंदिर भी केरल में स्थित है, जहां पर माता भगवती की पूजा अर्चना की जाती है। यहां नारी पूजा का रिवाज है, जिसमें हर साल पुजारी 10 दिन तक उपवास करने वाली महिलाओं के पैर धोते है।इस नारी पूजा में पुरुषों के आने की मनाही है।
• ब्रह्मा मंदिर: राजस्थान के अजमेर में स्थित पुष्कर में ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां ब्रह्मा जी की पूजा की जाती है। यहां शादीशुदा पुरुष नहीं आ सकते। ऐसी मान्यता है कि यहां पर सरस्वती देवी के शराप के कारण शादीशुदा पुरुषों का आना मना है।
• कामरूप कामाख्या मंदिर: आसाम में स्थित इस मंदिर में महिलाओं को मासिक धर्म चक्र के दरमियान प्रवेश करने की मंजूरी है।यहाँ सन्यासी मंदिर की सेवा कर सकते हैं। यहां माता सती के मासिक धर्म को बहुत ही शुभ माना जाता है।

0/Post a Comment/Comments