अगर आपके घर में भी है चूहों का आतंक तो इस तरह उन्हें घर से भगाए दूर

कई बार लोग घर में चूहों की समस्या से परेशान हो जाते हैं। जब चूहा घर में अपना अड्डा बना रहा होता है तब परिस्थिति विकट हो जाती है। चूहा घर के व्यक्तियों के साथ घर के सामानों को भी नुकसान पहुंचाता है। जैसे साबुन को काटना, कपड़ों को कुतरना, गंदगी फैलाना इत्यादि। इसके अलावा घर में चूहे होने से गंदगी फैलती है जिसके कारण कई बीमारियां भी हो जाती है। बाजार में चूहे मारने की अनेक दवाएं उपलब्ध है परंतु उससे हमें भी नुकसान होने की संभावना रहती हैं। परंतु आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिसे आजमा कर आप अपने घर में से चूहों को भगा सकते हैं, चलिए जानते हैं और सरल उपायों के बारे में।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चूहे प्याज की दुर्गंध सहन नहीं कर पाते इसलिए घर के सभी कोनों में प्याज के टुकड़े रख दें जिससे चूहे प्याज की तेज दुर्गंध से घर छोड़ कर भाग जाएंगे। चूहों के बिल के पास अपने बाल का एक गुच्छा रखें, यह उनके लिए समस्या पैदा करेगा।
अपने घर में से चूहों को भगाने के लिए गाय के गोबर की गोलियां बनाएं और उसे चूहों के बिल के पास रख दे। इससे चूहे भाग जाएंगे और अगर वह गोबर की गोलियां खा लेते हैं तो उनकी मृत्यु भी हो जाएगी।तमाल पत्र की सुगंध से भी चूहे खूब आकर्षित होते हैं परंतु इसमें पाए जाने वाले तत्व चूहों के लिए बहुत ही जहरीले साबित होते हैं और चूहे उसे खाकर दम तोड़ देते हैं।
घर के दुष्ट चूहों से छुटकारा पाने के लिए पुदीना भी बहुत ही असरदार साबित होता है। इसके लिए रुई को पुदीने के तेल में डूबा कर उस जगह पर रखें जहां चूहों का बिल है अथवा जहां चूहा आते जाते रहते हैं। इसकी सुगंध से चूहे घर छोड़कर चले जाएंगे। इसके अलावा काली मिर्च को पानी में डूबा कर स्प्रे करने से भी चूहे घर छोड़ कर भाग जाएंगे।

0/Post a Comment/Comments