जब प्रियंका चोपड़ा पर चिल्लाकर फिल्म से निकाल दिया करते थे डायरेक्टर

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को आज इंडस्ट्री की टॉप हिरोन्स में से एक कहा जाता है। उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर के दर्शकों को अपने अभिनय का दिवाना बनाया है। आज उनके पास सिर्फ बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स की भी लाइनें लगी रहती हैं। साफ शब्दों के कहा जाए तो आज प्रियंका आज उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचने का लोग सपना ही देखते रह जाते हैं। हालांकि, यहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। इस दौरान प्रियंका के रास्ते में जितनी कठिनाईयां आईं उन्होंने बिना हार माने सभी का डटकर सामना किया।

एक समय ऐसा भी था जब डायरेक्टर फिल्म के सेट पर उन्हें बेइज्जत कर बाहर निकाल दिया करते थे। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका ने एक फैशन मैगजीन के साथ इंटरव्यू के दौरान किया है। उन्होंने आपबीती बताते हुए कहा कि, करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। प्रियंका ने कहा कि, "मैं न तो कुछ जानती थी और न ही मुझे कुछ भी पता होता था। फिल्म निर्देशक मुझ पर बुरी तरह चिल्लाते थे। कभी फिल्म में ले लेते थे, तो कभी निकाल दिया करते थ।"

उन्होंने आगे कहा कि, "हालांकि, मैंने खुद पर विश्वास करना सीखा। मैंने यही बात सीखी है कि आप असफल होकर जो करते हैं वही चीज आपको सफल बनाती है।" गौरतलब है कि, प्रियंका को वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' से की थी। इस फिल्म में उनके अलावा सनी देओल और प्रीति जिंटा भी मुख्य किरदारों में दिखाई दिए।

इसके बाद वह अक्षय कुमार और लारा दत्त के साथ फिल्म 'अंदाज' में नजर आईं। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद भी किया गया। लेकिन फिल्म 'ऐतजार' प्रियंका के करियर का एक बड़ा टर्न साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने खलनायिका की भूमिका अदा की थी। लेकिन इस फिल्म के बाद जैसे हर कोई उनकी एक्टिंग का फैन बन गया था।

0/Post a Comment/Comments