अगर आप भी चाहते हैं धन तो अपने घर में यह चीजें जरूर रखें

हिंदू धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म है। भारत में हिंदू धर्म में मानने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। हिंदू धर्म में कई मान्यताएं चली आ रही है। इसे लोग वर्षों से मानते आ रहे हैं।लोगों में इन मान्यताओं को लेकर अटूट विश्वास है। ऐसा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि तथा प्रगति आती है।आज भी लोग उन मान्यताओं का पालन करते हैं। अगर आप किसी समस्या से परेशान हैं और अपने घर में सुख शांति तथा धन की वृद्धि चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताई गई चीजें अपने घर में जरूर रखें, चलिए जानते हैं विस्तार से।
गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है। इसलिए गणेश भगवान की मूर्ति अपने घर में जरूर रखनी चाहिए। घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से तथा नियमित उनकी पूजा करने से आने वाले संकट आपके घर से दूर रहते हैं तथा आपकी तरक्की होती है।
इसके अलावा अपने घर में गंगाजल भी जरूर रखना चाहिए,क्योंकि गंगाजल को सबसे पवित्र जल माना जाता है और ऋषि भगीरथ के द्वारा तपस्या करने के बाद गंगाजल शिवजी की जटा में से पृथ्वी पर पधारी थी।इसलिए जहां कहीं भी शुभ काम होता है वहां सबसे पहले गंगाजल का छिड़काव किया जाता है। पूजा घर अर्थात मंदिर में रोज शंख बजाने से घर में से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है, साथ ही घर में लक्ष्मी जी का वास होता है क्योंकि संख भगवान विष्णु को अति प्रिय है और भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मी जी हैं।
इसके अलावा अपने घर में गाय का शुद्ध घी भी रखना चाहिए क्योंकि गाय को कामधेनु कहा गया है जिसमें 33 कोटि देवता निवास करते हैं। इसलिए गाय का घी अपने घर में रखना शुभ माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हवन जैसे शुभ कार्य में गाय घी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। गाय के घी से हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है। घी की तरह शहद को भी अति पवित्र माना जाता है। शहद में वास्तु दोष को दूर करने की क्षमता होती है। पूजा में भी शहद का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए शहद को अपने घर में रखना चाहिए।

0/Post a Comment/Comments