इस टीवी एक्ट्रेस ने किया खुलासा, सुशांत की मौत के बाद कुछ ऐसा है एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का हाल

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक शोक की लहर है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ ने सुशांत को पहचान दिलाई थी। पवित्र रिश्ता के शूटिंग के दौरान सुशांत की जिंदगी में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की एंट्री हुई थी।

सुशांत और अंकिता कई सालों तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। वहीं इसी शो के दौरान सुशांत को उनके बेस्टफ्रेंड महेश शेट्टी और मुंहबोली बहन प्रार्थना बेहेरे (Prarthana Behere) भी मिले थे। इसी बीच प्रार्थना ने सुशांत के निधन के बाद अंकिता लोखंडे और महेश शेट्टी की स्थिति के बारे में खुलासा किया है।

हालही में टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रार्थना ने बताया कि, ‘सुशांत के निधन की खबर से अंकिता को सदमा लगा है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है, वह टूट गई है। सुशांत के सुसाइड के बारें में अंकिता लोखड़े ने सुना है वह जहां खड़ी थी वह वहीं पड़ी है। इस बात को लोगों को समझना चाहिए कि हर कोई अपने जीवन में आगे बढ़ चुका है, लेकिन उसकी जिंदगी में कोई और है और उसे उस रिश्ते का भी सम्मान रखना है। मैं जानती हूं अंकिता कैसी है वह कितनी परेशान है, ये मैं समझ सकती हूं।



एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब उन्होंने अंकिता को फ़ोन किया तो वो रो रही थी। उन्होंने सभी से खुदको और महेश शेट्टी को जज करने के लिए ना बोला क्योंकि सुशांत का जाना उनके लिए निजी नुकसान था। प्रार्थना ने आगे कहा कि, ‘लोग महेश शेट्टी के बारे में कुछ नहीं जानते’। पिछले कुछ सालों से महेश ही सुशांत के साथ थे और लोग उन्हीं पर आरोप लगा रहे हैं।

बता दें कि, ‘कई लोगों ने सुशांत के निधन के बाद अंकिता को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था। लोगों का कहना था कि, उन्होंने सुशांत के निधन पर कोई भी पोस्ट नहीं की। वहीं लोगों ने सुशांत का फ़ोन ना उठाने के लिए महेश शेट्टी को भी खरी -खोटी सुनाई थी। जिसके बाद महेश की टीम ने मीडिया से उन्हें अकेला छोड़ने का अनुरोध किया था। 

0/Post a Comment/Comments