भक्ति और रहस्य का केंद्र है -माँ ज्वाला देवी धाम, एक बार जाएं जरूर

भारत एक ऐसा देश हैं,जो रहस्यों से भरा पड़ा हैं,जहाँ पर अलौकिक शक्तियों का वास तो है ही,रहस्यों का संसार भी हैं,इन रहस्यों में आध्यात्म और परालौकिक संसार बसता हैं। इन्हीं रहस्यों में एक ऐसा रहस्य हिमाचल प्रदेश के होशियारपुर जिले के गौरीपुर डेरा नामक स्थान से जो होशियारपुर जिले से लगभग 20 किलोमिटर की दूरी पर स्तिथ हैं।
बता दें कि होशियारपुर के क्षेत्र काँगड़ा से लगभग 20 किलोमिटर की दूरी पर स्तिथ इस रहस्य का नाम है,ज्वाला देवी। इस मन्दिर में पर्वत की चट्टान से नौ अलग अलग स्थानों पर बिना किसी ईधन के निरंतर स्वत: ज्वाला प्रज्वलित होती रहती हैं। मान्यता हैं कि इस स्थान पर माँ सती की जिव्हा गिरी थी। जो इस तीर्थ पर श्रद्धा का केंद्र गोरख डिब्बी भक्तों की आस्था को और अधिक मजबूत बना देती हैं।
यहां एक छोटे से कुन्ड में जल निरंतर खौलता रहता हैं।पर खौलता हुआ जल महसूस करने पर बिलकुल ठंडा प्रतीत होता हैं। बता दें कि हिमांचल प्रदेश के लोगों के लिए ज्वाला देवी आस्था का केंद्र हैं। अौर यह भी कहा जाता हैं कि जो भी भक्त श्रद्धा भाव से इस मन्दिर के दर्शन करता हैं उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती हैं।

0/Post a Comment/Comments