जीवित रहते किसी इंसान की सराहना क्यों नही की जाती है, क्यों दुनिया इतनी क्रूर हो गई है- जरीन खान

एक्ट्रेस जरीन खान ने बुधवार को उनके दिमाग में चल रहे विचारों को लोगों से शेयर किया है। उन्होंने सबसे पूछा है कि जीवित लोगों की सराहना क्यों नहीं करते है। उन्होंने लिखा, “इस वक्त मेरे दिमाग में बहुत ढेर सारे ‘क्यों’ हैं। दुनिया को अपनी कीमत बताने के लिए इंसान को क्यों मरना पड़ता है। क्यों जीवित रहने पर उनकी सराहना नहीं की जाती, जितना मरने के बाद लोग करते है। क्यों लोगों को किसी के जीवन की परवाह नहीं होती है, वहीं मरने के बाद उस पर सबके विचार और राय आने शुरू हो जाते हैं। क्यों एक जीनियस व्यक्ति की पहचान मानसिक रूप से बीमार या अस्थिर होने के रूप में की जा रही है।”



उन्होंने आगे लिखा, “क्यों सोशल मीडिया आपकी खुशी और आपके दु:ख की पहचान करने वाला टूल बन गया है। क्यों दुनिया इतनी क्रूर हो गयी है, क्यों किसी व्यक्ति की मौत बस एक व्यवसाय या टीआरपी बन के रह गई है। क्यों, क्यों, क्यों, और आखिर क्यों।”

आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के कुछ दिनों बाद जरीन की यह पोस्ट आई है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद से बॉलीवुड में घमासान छिड़ा है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments