भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत को घर जाकर दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत  की आत्महत्या ने सभी को हिलाकर कर रख दिया। बॉलीवुड के साथ साथ भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी सुशांत की मौत से बेहद दुखी हैं। मीडिया के माध्यम से सितारे सुशांत को श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं और उनके परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। वहीं भोजपुरी सिनेमा की मशहूर सिंगर और ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सुशांत के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया है। अक्षरा सिंह ने सुशांत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अक्षरा सिंह ने सुशांत के पिताजी जी बात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उनकी आंखें नम थी। अक्षरा ने कहा कि आप नहीं जानते, कोई बेहद अच्छा इंसान चला गया। सुशांत को खोने का दर्द हर कलाकारों को है, जिसने स्ट्रगल से लाइफ में इतना कुछ हासिल किया। सुशांत की हंसी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती थी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिंदगी रहते हुए किसी की कदर कर लो।


वही इससे पहले भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी सुशांत सिंह राजपूत के घर पर पहुंचे और उनके परिवार वालों को सांत्वना दी। खेसारी लाल ने सुशांत सिंह के घर से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है “सुशांत सिंह राजपूत जी के परिवार से मिलकर उनके दुख मे शामिल हुआ, भगवान सुशांत जी के आत्मा को शांति प्रदान करें..!!

इस बीच खेसारी लाल ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ये नया नहीं है। ये पहले से होता रहा है। वहीं खेसारी लाल ने कहा कि क्योंकि मामला अभी जांच प्रक्रिया के तहत है, इसलिए मैं किसी पर भी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।

0/Post a Comment/Comments