धार्मिक मान्यता के साथ इस जगह का इतिहास है बहुत ही खास,एक बार जरूर जाए

भारत में कई शहर है जो अपनी खासियत और ख़ूबसूरती की वजह से फेमस है। उन शहरों की अपनी विशेषता है और सभी शहरों के लोग उसको और ख़ास बनाते है। पर आज हम बात कर रहे है झारखंड के एक खूबसूरत शहर जमशेदपुर की। सुबर्नारेखा और खरकई नदी के बीच बसा यह शहर जिसको जमशेतजी नुसारवांजी टाटा ने बसाया था। यहाँ पर आने के बाद आप देखेंगे कि इसको बसाने वाले जमशेतजी ने कितनी लगन और प्रेम से इस शहर को बसाया है। यहाँ पर बहुत कुछ है देखने के लिए। तो आपको बताते है इस शहर की ख़ास बातें।
इस शहर में सफाई का बहुत ध्यान रखा गया है। यहाँ बहुत ही साफ़ गालियां और रास्ते है और यहाँ नेचर की ख़ूबसूरती अदभुत है पर नेचर की ख़ूबसूरती को बनाये रखने के लिए यहाँ मॉडर्न टेकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए यहाँ की हरी भरी वादियां, झरने और पहाड़ देखने के लिए कितने ही टूरिस्ट दूर दूर से आते है। यहाँ पर वह सुकून और शान्ति महसूस करते हैं। यहाँ पर सिर्फ एक नहीं बल्कि पंजाब से ले कर साउथ इंडिया के शहरों की संस्कृति भी आपको देखने को मिलेगी। इसलिए यहाँ एक ही शहर में पूरे इंडिया के एक साथ होने का एहसास होता है।
जमशेदपुर टेक्निकली भी बहुत सिस्टम से बना शहर है और यहाँ के गाँवो में आदिवासी कला कृति के भी नज़ारे देखने को मिलते हैं। यहाँ के आदिवासियों ने मिट्टी से बनी अलग अलग तरह के कलाओं और चित्रों के ज़रिये लोगो को अपनी और आकर्षित किया है। यहाँ बांस से भी चीज़े भी बहुत फेमस है लोग गिफ्ट के तौर पर इनको यहाँ से ले जाते है। यहाँ का एक ख़ास नृत्य भी बहुत मशहूर है इस शहर के 30 किलोमीटर की दूरी पर सरायकेला में होता है।

0/Post a Comment/Comments