जीवन के सभी सुख पाना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें हो जाएंगे संपन्न

गरुण पुराण में ऐसी कई बातों का उल्लेख है जिसका अनुसरण करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है। गरुड़ पुराण के अनुसार जिस व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता पानी होती है, उन व्यक्तियों को नीचे बताई गई बातों का अनुसरण जरूर करना चाहिए, चलिए जानते हैं।
गरुड़ पुराण के अनुसार भगवान विष्णु अपने भक्तों की तमाम दुख और दर्द दूर करते हैं और उनके जीवन में सुख शांति प्रदान करते हैं। जो मनुष्य रोज अपने दिन की शुरूआत भगवान विष्णु की पूजा से करता है, उसे उसके हर काम में सफलता मिलती है। ध्यान रखिए कि भगवान की पूजा करने से पहले स्नान कर कर शुद्ध होना जरूरी है।
गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। गाय के शरीर के अलग-अलग भागों में कई देवी देवता निवास करते हैं। जो मनुष्य गाय को देवतुल्य मानकर उसकी पूजा करता है उसकी तमाम परेशानियों का अंत हो जाता है। गाय की पूजा करने से और उसे भोजन खिलाने से मनुष्य द्वारा किए गए तमाम पाप नष्ट हो जाते हैं।
गंगा नदी को तमाम नदियों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। गंगा नदी में नहाने से तमाम पापों में से मुक्ति मिलती है। गंगा नदी को देवतुल्य मानकर उसकी पूजा की जाती है। किसी भी रूप में गंगा नदी का अपमान ना करें। यह बात ध्यान रखें कि गंगा नदी सीधा स्वर्ग से धरती पर प्रगट हुई है। गंगाजल ही एक ऐसा जल है जो कभी भी खराब नहीं होता। तुलसी भगवान का एक रूप है। तुलसी जी को अपने घर में जरूर लगाना चाहिए, साथ ही रोजाना तुलसी जी की पूजा करनी चाहिए। रोजाना तुलसी जी की पूजा करने से हमारे घर में सकारात्मक उर्जा का निवास होता है, साथ ही हमारे घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती है और हमारी आर्थिक प्रगति होती है।

0/Post a Comment/Comments