ये है भारत का अनोखा फूल, जिसे देखने के लिए लोग दुनियाभर से आते हैं, जानें क्या है इसकी खासियत

भारत में टूरिज्म के क्या कुछ स्त्रोत हैं? ज्यादातर लोगों का जवाब होगा ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि... जी हां, लेकिन आज हम आपको भारत के एक ऐसे अनोखे फूल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर देखने के लिए दुनियाभर से लोग भारत आते हैं। इस फूल का नाम है ‘नीलकुरिंजी’। ये फूल दक्षिण भारत केरल की मुन्नार पहाड़ियों पर खिलता है।
वैसे तो भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण तक प्राकृति के कई खूबसूरत नजारें हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनियाभर से लोग भारत आते हैं। लेकिन ये फूल थोड़ा खास है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि नीलकुरिंजी का फूल 12 सालों में एक बार खिलता है। इसी कारण इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग यहां आते हैं।
इन फूलों के खिलने के बाद मुन्नार की पहाड़ियां खूबसूरत बैंगनी रंग की दिखने लगती हैं।
नीलकुरिंजी फूलों का घर इन मुन्नार की पहाड़ियों को कहा जाता है, यहां 3000 हेक्टेयर की घुमवादार पहाड़ियों में ये फूल खिले होते हैं।
इस फूल के खिलने से पूरे केरल में खुशहाली फैल जाती है, क्योंकि इसके उगने के बाद यहां टूरिज्म का कारोबार और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

0/Post a Comment/Comments