वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में लगाएं ऊंट की तस्वीर, व्यापार में होगा लाभ

वास्तुशास्त्र का हमारे घर के कोने-कोने में बहुत महत्व होता है। हर कोई चाहता है कि उसके घर में भगवान की कृपा सदा बनी रहे और धन की कमी भी कभी ना हो। हर कोई अधिक धन के लिए दिनरात कड़ी मेहनत करते हैं और घर की सकारात्मकता को बढ़ाने में हर मुमकिन कोशिश करते हैं। आज हम आपको आपके घर से जुुड़े कुछ वास्तु टिप्सों के बारे में बताने जा रहे हैं।
आमतौर पर हर कोई अपने घर की सजावट के लिए तरह-तरह के पेटिंग्स को लगाते हैं, जो हमारे घर की सुंदरता को बढ़ा देती है। पर क्या आप जानते हैं कि घर में किस तरह की पेंटिंग्स लगानी चाहिए जो हमारे घर के वास्तु को भी सही रखेें। आज हम आपको ऐसी ही कुछ पेंटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे घर में लगाना शुभ माना जाता है।
बता दें कि अगर आप अच्छा नौकरी और प्रमोशन की इच्छा रखते हैं तो घर की दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग्स लगानी चाहिए। ऐसी पेंटिग्स लगाना हमारे घर के वास्तु और सुक-समृद्धि के लिए से शुभ माना जाता है। इससे आपको हर काम में सफलता ही सफलता मिलती है।
अगर आपको व्यापार में लगातार हानि हो रही है तो अपने घर की पश्चिम दिशा में ऊंट की पेंटिंग लगाएं, इससे आपका व्यापार दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करेगा। साथ ही घर की नकारात्मक शक्तियां दूर होंगी।
इसी के साथ अगर आप घर में ऊंची इमारतों की पेंटिंग लगाते हैं तो इसे शुभ माना जाता है। बता दें कि घर की दक्षिण-पश्चिमी दिशा में ऐसी पेटिंग्स को लगाने से घर का वातावरण अच्छा होता है और आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

0/Post a Comment/Comments