सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जानें शरीर पर बने हुए तिल से हमें क्या होते हैं फायदे

हमारे शरीर के अलग-अलग भागों पर बने हुए तिल के निशान से हम आने वाले भविष्य के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बहुत से तिल के निशान जन्मजात होते हैं, तो कई तिल के आकार और रंग में भी बाद में बदलाव होता है। यह भाग्य का संकेत देता है। समुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह तिल कहीं रहस्य पर से पर्दा उठाते हैं।
जिस व्यक्ति के होठ के ऊपर तिल होता है वह व्यक्ति वासना के रस में रुचि रखने वाला होता है। जिस व्यक्ति के कान पर तिल होता है वह व्यक्ति मध्यम आयुष्य वाला होता है। यह बात स्त्री और पुरुष दोनों पर लागू होती है। जिस पुरुष की दाई आंख पर तिल होता है उसकी अपने जीवन साथी के साथ नहीं बनती है, जिसके कारण उसके दांपत्य जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आता रहता है।
जिस स्त्री या पुरुष के बाएं गाल पर तिल होता है वैसे व्यक्ति भाग्यवान होते हैं। इन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है, क्योंकि इन पर मां लक्ष्मी जी और कुबेर जी की कृपा होती है। माथे पर तिल होना धनवान होने का सूचक होता है। जिस व्यक्ति के दाढ़ी पर तिल होता है उसे अपने जीवनसाथी का भरपूर प्रेम मिलता है। जिस महिला की कमर पर तिल होता है वह काफी अशांत रहती हैं। अगर किसी कि नाक पर तिल है तो वैसे व्यक्ति बहुत यात्रा करते हैं। ऐसे व्यक्ति विदेश में और मार्केटिंग क्षेत्र में बहुत ही सफल होते हैं।
अगर किसी के पेट पर तिल है तो वह यह दर्शाता है कि वह व्यक्ति खाने पीने का बहुत ही शौकीन है। गले पर पाया जाने वाला तिल यह दर्शाता है कि आप अपनी वाणी और बातचीत से अपनी जिंदगी में सफल होंगे। दाई हथेली पर पाया जाने वाला तिल यह दर्शाता है कि आपके पास खूब पैसा आएगा। गर्दन पर स्थित तिल यह दर्शाता है कि आप अपनी जिंदगी सुखी से गुजारेंगे और आपको सभी ऐसो आराम मिलेंगे।

0/Post a Comment/Comments