भारत की इन डरावनी गुफाओं को देखकर आपकी रूह कांप उठेगी

वैसे तो हमारे भारत में बहुत सी ऐसी जगह है जहां की खूबसूरती हमारे मन को मोहने में कोई कसर नहीं छोड़ती। लेकिन भारत में कुछ ऐसी डरावनी जगह भी हैं जो हमारे अंदर भय पैदा कर देती हैं। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी डरावनी गुफाओं के बारे में बताएंगे जिनका दर्शन आपके जीवन में किसी भयानक मंजर से कम नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं वह कौनसी गुफाएं हैं।
कामशेत
महाराष्ट्र के पुणे से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कामशेत की गुफा एक डरावनी गुफा के रूप में पूरे महाराष्ट्र भर में प्रसिद्ध है। बता दें यदि आप कमजोर देखे हैं तो इस गुफा में जाने की कभी न सोचे अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यदि आप एडवेंचरस टूर के शौकीन है तो यह गुफा आप के लिए किसी शानदार अनुभव से कम नहीं होगी। बताना चाहेंगे कि कामशेत की गुफाओं में यदि आप गर्मी के मौसम में जाएंगे तो आपके लिए यह सही साबित हो सकता है।
कोंडेश्वर मंदिर की गुफाएँ
महाराष्ट्र के कर्जत में स्थित यह मंदिर भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है। साथ ही साथ इस मंदिर में ऐसी गुफाएं है जो आपको हर वक्त डरा सकती है। बताना चाहेंगे कि कोंडेश्वर मंदिर कर्जत के घने जंगल में मौजूद है। यह भगवान शिव का मंदिर है। इसलिए यदि आपको अपने जीवन में कर्जत के कोंडेश्वर मंदिर की गुफाअों में जाने का मौका मिले जरुर जाएं। लेकिन दमदार दिल लिए।
बेडसे गुफा
बेडसे गुफा भी महाराष्ट्र में स्थित सबसे प्राचीन गुफा हैं जिसे लगभग 60 ईसा पूर्व में बनाया गया था। यह गुफा कामशेत से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है। यदि आप इस गुफा में गए तो आपको बेहद रोमांचकारी समय महसूस होगा। साथ ही साथ डरावना भी रहेगा। बताना चाहेंगे कि यह गुफा एक मैली-सी चट्टान पर बनाई गई है।

0/Post a Comment/Comments