चेहरे के इन हिस्सों में तिल वाले लोग होते हैं भाग्यशाली

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके शरीर पर तिल क्यों होता है और यह किस बात का संकेत देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तिल भाग्य और दुर्गाग्य के प्रतीक होते हैं। ये तिल आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि शरीर के किन हिस्सों में तिल होना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है।जिनके चेहरे के उपरी हिस्से में मांग के पास तिल होता है वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। तिल जितना गाढ़ा और छिपा हुआ होगा वह उतना ही अच्छा होगा। काला, गाढ़ा और चमकदार तिल को बहुत ही अच्छा माना जाता है। जबकि हल्के रंग का तिल हीन भावना को प्रदर्शित करता है।
ज्योतिष के अनुसार जिसके भौं या हेयरलाइन के बालों में एक काला तिल छिपा होता है, वह बहुत ही भाग्यशाली होता है। अगर तिल भौं के अंदर छिपा हुआ है, तो इसे एक क़ीमती मोती की तरह माना जाता है। ऐसे स्थान पर तिल वाले व्यक्तियों को प्रतिभाशाली माना जाता है।ये व्यक्ति अच्छे से अध्ययन करते हैं और बड़े अधिकारी बनते हैं। ये साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हैं। दूसरी ओर, भौं पर तिल वाले व्यक्ति महत्वाकांक्षी, हाई प्रोफ़ाइल और डिसिजन मेकर होते हैं।
जिस व्यक्ति के भौं के अंत में तिल होता है उसका सबके साथ संबंध बहुत अच्छा होता है। वह व्यवहारकुशल और हमेशा खुश रहता है। ऐसे लोग व्यापार में सफल होते हैं। वहीं कान पर बाली पहनने वाली जगह पर तिल होना अद्वितीय माना जाता है। क्योंकि यह बहुत ही भाग्यशाली लोगों को होता है। ऐसे लोग कोमल और लंबे समय तक जीवित रहने वाले होते हैं और उनके पास धन की कोई कमी नहीं होती है। वहीं गाल पर तिल होना कॅरियर के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसे लोगों का भविष्य बहुत ही अच्छा होता है और वे महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में अच्छे नेता भी बन सकते हैं।

0/Post a Comment/Comments