अगर चाहते हैं घर में हो उन्नति तो जरूर रखें देवी-देवताओं की सोने या चांदी की मूर्ति

वैसे तो सोने चांदी को पवित्र माना जाता है, साथ ही ये लोगों के लिए लाभदायक भी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि घर में भगवान की सोने चांदी की मूर्ति रखने का भी काफी महत्व है। आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताने जा रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक ग्रंथों में इन धातुओं का अपना ही महत्व बताया गया है। माना जाता है कि सोने चांदी की प्रतिमा से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य बेहतर रहता है, इससे उनकी कमजोरी दूर रहती है। यदि आप सोने की मूर्ति नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप चांदी की मूर्ति खरीद सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इनका समान महत्व बताया गया है।
इस धातू का इस्तेमाल काफी शुभ माना जाता है। सोने-चांदी के बर्तन में खाना-खाने से ताकत बढ़ती है, साथ ही वातवरण भी सुखी रहता है। चांदी के बर्तनों के अलावा लोग पीतल या तांबे के बर्तनों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चांदी भगवान शिव के नेत्रों से पैदा हुई है, जिससे हिंदू धर्म में इसका काफी महत्व है। घर में चांदी होने से वहां सुख, संपन्नता हमेशा बनी रहती है। जिन व्यक्तियों का शुक्र और चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसका संबंध शुक्र और चंद्रमा से होता है। ज्योतिषियों के अनुसार इसके प्रयोग से व्यक्ति का दिमाग तेज होने के साथ ही उसका मन भी मजबूत रहता है। इसलिये चांदी का छल्ला पहनना भी काफी शुभ होता है।

0/Post a Comment/Comments