जानिए आखिर क्यों राज कपूर पसंद करने लगे थे सफेद साड़ियां

हिन्दी सिनेमा में अगर किसी पीढ़ी-दर-पीढ़ी के अभिनय के क्षेत्र में टिके होने की बात करें तो वो है कपूर परिवार। ये एक ऐसा परिवार है जो कई वर्षो से अभिनय के क्षेत्र में अपने कदम टिकाए हुए है। जिसमें पहले राज कपूर और फिर जाने-माने अभिनेता शम्मी और शशि कपूर और फिर ऋषि, रंधीर और राजीव ने सिनेमा जगत में अपने करियर की शुरुआत की, इसके बाद रणबीर कपूर और करीना, करिश्मा ने भी अच्छा नाम कमाया है। वहीं अब करीना का बेटा तैमूर भी अपनी क्यूटनेस के कारण प्रसिद्ध है।
जानकारी के लिए बता दें कि आज हिन्दी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है, आइए जाने इनके जीवन से जुड़े एक खास किस्से के बारे में। राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर, 1924 को पेशावर में हुआ। इनके परिवार का बॉलीवुड में बड़ा नाम था।
जानकारी के लिए बता दें कि राज कपूर का पूरा नाम 'रणबीर राज कपूर' था, रणबीर अब उनके पोते यानी ऋषि-नीतू कपूर के बेटे का नाम है। बता दें कि राज कपूर काे सफेद साड़ी बहुत पसंद थी। जब छोटे थे तब उन्होंने सफेद साड़ी में एक महिला को देखा था, जिस पर उनका दिल आ गया था।
उस घटना के बाद से राज कपूर का सफेद साड़ी प्रति इतना मोह हो गया कि उन्होंने अपनी फिल्मों में काम करने वाली हीरोइनों को सफेद साड़ी पहनाई। यहां तक कि घर में उनकी पत्नी कृष्णा भी हमेशा सफेद साड़ी ही पहना करती थीं।

0/Post a Comment/Comments