जानिए कौन से देवताओं को कौन सा पसंद है फूल

हम रोजाना अपने घर में भगवान की पूजा करते हैं तथा उन्हें पसंद करने के लिए कई प्रकार के प्रसाद तथा फल और फूल चढ़ाते हैं, क्या आप जानते हैं कि जितने भी भगवान हैं उन्हें अलग-अलग प्रकार के फूल पसंद होते हैं, तो चलिए जानते हैं कि कौन से भगवान को कौन से फूल पसंद है।
• गणेश भगवान: घर में कोई भी धार्मिक या सामाजिक पूजा हो उसमें सबसे पहले विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। गणेश जी की पूजा में सब फूलों का इस्तेमाल किया जाता है परंतु अगर हम गणेश जी के प्रिय फूल की बात करें तो गणेश भगवान को जसूद का फूल बहुत ही प्रिय है। इसके उपरांत गणेश जी को तुलसी चढ़ाना मना किया गया है।
• भगवान शिव: शंकर भगवान को सभी प्रकार के सुगंधित फूल पसंद है। भगवान शंकर को बिल्ली पत्र, धतूरा, केवड़े का फूल प्रिय है। इसके उपरांत शंकर भगवान को चमेली, गुलाब, सफेद कमल, नाग चंपा, गूगल, प्लास, बेलपत्र केसर वगैरह भी अति प्रिय है।
• भगवान विष्णु: विष्णु भगवान के विविध अवतार है उसमें कृष्ण अवतार हो या अन्य कोई भी अवतार भगवान विष्णु जी को तुलसी पसंद है। तुलसी के दो प्रकार हैं राम तुलसी और श्याम तुलसी। यह दोनों तुलसी ही भगवान विष्णु को पसंद है। इसके उपरांत कमल, चंपा, मधुमालती, चमेली, गलगोटा वगैरह फूल भी भगवान विष्णु को काफी पसंद होते हैं।
• हनुमान जी: हनुमान जी को राम जी का परम भक्त कहा जाता है। उन्हें कोई भी फूल चढ़ाया जा सकता है परंतु हनुमान जी को लाल रंग का फूल बहुत ही पसंद होता है। हनुमान जी को आंकड़े का फूल बहुत ही पसंद है।

0/Post a Comment/Comments